अक्षय कुमार की एक्ट्रेस से हो गई ऐसी गलती कि अब जमकर उड़ रहा मजाक, सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग

Published : Dec 05, 2020, 06:52 PM IST
अक्षय कुमार की एक्ट्रेस से हो गई ऐसी गलती कि अब जमकर उड़ रहा मजाक, सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग

सार

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ जल्द ही फिल्म 'पृथ्वीराज' (Prithviraj) में नजर आने वाली एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग मानुषी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। 

मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ जल्द ही फिल्म 'पृथ्वीराज' (Prithviraj) में नजर आने वाली एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग मानुषी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल, वीडियो में मानुषी ब्लू कलर की जींस और ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहन कर मुंबई एयरपोर्ट के एंट्रेंस की तरफ बढ़ रही हैं। उनके हाथ में एक हैंडबैग है और उन्होंने मास्क भी लगाया हुआ था। लेकिन इन सबके बावजूद उनसे एक गलती हो गई, जिसके चलते लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। आखिर क्या गलती कर बैठीं मानुषी...

 

दरअसल, मानुषी से गलती ये हो गई कि उन्होंने जो ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहना हुई थी, उसका प्राइस टैग निकालना भूल गईं थीं। इसकी वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मानुषी का वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- 'टैग तो देख लो मैडम जी'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'टैग लगाकर कहां जा रही हो'। एक और शख्स ने कहा- शायद पहनने के बाद रिटर्न करने का इरादा हो। 

बता दें कि मानुषी छिल्लर फिल्म 'पृथ्वीराज' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में मानुषी के अपोजिट अक्षय कुमार नजर आएंगे। फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान की लाइफ पर बेस्ड है। इस मूवी में मानुषी संयोगिता की भूमिका निभाने वाली हैं। फिल्म में संजय दत्त भी काम कर रहे हैं। 

इसके अलावा मानुषी छिल्लर विक्की कौशल के साथ एक कॉमेडी फिल्म में भी नजर आ सकती हैं। मानुषी ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। वे दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं में भी गिनी जाती हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए मानुषी को काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।

(वीडियो क्रेडिट : विरल इंस्टाग्राम)

PREV

Recommended Stories

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा की मूवी का फूला दम, पहले सोमवार की महज इतनी कमाई
करोड़ों के मालिक हैं कपिल शर्मा, जानें कितने पढ़ें-लिखे हैं कॉमेडियन और कितनी है फीस?