अनिल कपूर और नीतू कपूर समेत इनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर, इस फिल्म की शूटिंग भी रुकी

Published : Dec 04, 2020, 02:33 PM ISTUpdated : Dec 04, 2020, 02:34 PM IST
अनिल कपूर और नीतू कपूर समेत इनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर, इस फिल्म की शूटिंग भी रुकी

सार

अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'जुग-जुग जियो' की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही थी। ऐसे में अब कुछ मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म के मुख्य कलाकार वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर और डायरेक्टर राज मेहता कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं।

मुंबई. अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'जुग-जुग जियो' की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही थी। ऐसे में अब कुछ मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म के मुख्य कलाकार वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर और डायरेक्टर राज मेहता कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चारों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट गुरुवार शाम आई है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। रोक दी गई है फिल्म की शूटिंग...

मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार शाम तक फिल्म की टीम की ओर से इस बारे में आधिकारिक बयान दिया जा सकता है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाने गए एक्टर और भाजपा सांसद सनी देओल के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। उन्हें वहीं, आइसोलेशन में रखा गया है।

 

ऋषि के निधन के बाद नीतू की पहली फिल्म

फिल्म 'जुग-जुग जियो' 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर की पहली फिल्म है। नीतू ने शूटिंग के लिए रवाना होते वक्त सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "इस मुश्किल वक्त में मेरी पहली फ्लाइट। इस जर्नी को लेकर नर्वस हूं।" इसके आगे उन्होंने ऋषि कपूर को याद करते हुए लिखा था, "कपूर साहब आप यहां मेरा हाथ थामने के लिए नहीं हैं, मैं जानती हूं कि आप मेरे साथ हो।"

फिल्म 'जुग-जुग जियो' में नीतू , वरुण और कियारा के अलावा अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है। फिल्म का डायरेक्शन 'गुड न्यूज' फेम डायरेक्टर राज मेहता कर रहे हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: रेड लहंगा और चश्मा पहन सिर पर दुपट्टा ओढ़े पंजाबी लुक में आटे की चक्की चलाती नजर आईं आम्रपाली

यह भी पढ़ें: पति का हाथ थाम भारती सिंह ने लिए थे सात फेरे, तीसरी एनीवर्सरी पर देखें वेडिंग एल्बम

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rajpal Yadav के लिए 6 लोगों ने खोला दिल, मदद की रकम जानकर रह जाएंगे हैरान
पाई-पाई को मोहताज Rajpal Yadav को मिला बॉलीवुड के 2 दिग्गजों का सपोर्ट