- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- रेड लहंगा और चश्मा पहन सिर पर दुपट्टा ओढ़े पंजाबी लुक में आटे की चक्की चलाती नजर आईं आम्रपाली
रेड लहंगा और चश्मा पहन सिर पर दुपट्टा ओढ़े पंजाबी लुक में आटे की चक्की चलाती नजर आईं आम्रपाली
मुंबई. भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो जांता (आटे को पीसने की चक्की) चलाती दिख रही हैं। इसमें एक्ट्रेस का पंजाबी लुक और ग्लैमरस अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। फैंस उनके इस स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रेड लहंगा में दिखा ग्लैमरस अंदाज...

आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है। इसमें वो चश्मा लगाए, रेड कलर का लहंगा पहने और सिर पर दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक हाथ से आटे की चक्की पकड़े दिख रही हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में एक्ट्रेस का पंजाबी स्टाइल दिख रहा है। उनका ये ग्लैमरस और अलग अंदाज देख फैंस उन पर फिदा हो गए हैं और उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बहरहाल, अगर आम्रपाली दुबे के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो पिछले दिनों निरहुआ के साथ 'आई मिलन की रात' की शूटिंग कर रही थीं, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गई थी।
बता दें, निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और आम्रपाली दुबे साथ में 30 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फैंस को इन दोनों स्टार्स की कैमिस्ट्री खूब पसंद आती है फिर वो रील लाइफ में हो या रीयल में।
गौरतलब है कि निरहुआ और आम्रपाली को लेकर अक्सर मीडिया में अफेयर्स की खबरें रही हैं, लेकिन दोनों ने ही अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है। इन्हें अक्सर साथ में देखा जाता रहा है।
इतना नहीं आम्रपाली ने भोजपुरी में निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से की थी। इस मूवी ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। इसके लिए एक्ट्रेस बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी दिया गया था।
फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' अब तीन सीरीज बन चुकी है और तीनों में एक्ट्रेस ने अहम भूमिका अदा की है। आम्रपाली ने महज 6 साल के करियर में अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है। भोजपुरी में आने से पहले वो हिंदी टीवी सीरियल्स में काम करती थीं। वो 'रहना तेरी पलकों की छांव में' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।