
मुंबई. कोरोना ने एक फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब ये वायरस धीरे-धीरे इंडस्ट्री पर असर दिखा रहा है। महामारी के कारण सिनेमाघरों को भी बंद करने के आदेश दिए जा रहे हैं। और इसी वजह से कई फिल्ममेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट टाल दी है। इसी बीच खबर है कि अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म पृथ्वीराज (Prithivraj) भी तय समय पर रिलीज नहीं होगी। फिल्म में अक्षय के साथ मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) लीड रोल में है। यशराज के बैनल तले बनी ये फिल्म इसी महीने की 21 तारीख को रिलीज होने वाली थी। फिल्म के डायरेक्ट चंद्र प्रकाश द्विवेदी (Chandraprakash Dwivedi) है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज अभी घोषित नहीं की है।
नहीं लेना चाहते रिस्क
एक सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया- जब आपके पास एक निश्चित ब्लॉकबस्टर फिल्म है जो देशभर के दर्शकों को पसंद आएगी, तो फिर इसके साथ रिस्क नहीं लिया जा सकता। पृथ्वीराज लोगों को सिनेमाघरों में वापस लाने में मदद करेगी और इसे ऐसे समय में रिलीज नहीं किया जा सकता है, जब ये इस उद्देश्य को पूरा नहीं सकती। बिजनेस के लिहाज से भी ऐसी फिल्म से समझौता करने का कोई मतलब नहीं है, जो बॉक्सऑफिस पर कमाई करें। ओमीक्रोन और COVID-19 की स्थिति को देखते हुए फिलहाल तय नहीं है कि ये कब रिलीज होगी। फिल्म के बारे में अक्षय ने कहा था- पृथ्वीराज चौहान के जीवन का सार यही है कि उनकी जिन्दगी में डर शब्द था ही नहीं। यह फिल्म उनकी वीरता और जीवन को हमारी श्रद्धांजलि है। अक्षय के मुताबिक, वो सबसे बहादुर योद्धाओं और सत्यनिष्ठ राजाओं में से एक हैं, जिसे हमारे देश ने देखा है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, सोनू सदू, मानुषी छिल्लर ने भी कामय किया है।
इंडस्ट्री के सबसे बिजी स्टार अक्षय कुमार
आपको बता दें कि अक्षय कुमार इस वक्त इंडस्ट्री के सबसे बिजी स्टार है। उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वे अपनी अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2 और रामसेतु की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा अक्षय बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, सिंड्रैला, डबल एक्स एल, ड्राइविंग लाइसेंस, राउडी राठौर 2 में नजर आने वाले है। इनमें से कुछ फिल्में 2022 में रिलीज होगी।
- आपको बता दें कि इससे पहले भी कई फिल्मों की रिलीज को पोस्टपॉन कर दिया गया है। शाहिद कपूर की जर्सी और एसएस राजामौली की आरआरआर की रिलीज को भी टाल दिया गया है।
Ranbir Kapoor की Brahamstra में कैमियो करेंगे ये 2 दिग्गज स्टार, Karan Johar ने किया नाम का खुलासा
RD Burman Death Anniversary: मौत के बाद बैंक लॉकर के जरिए हुआ था ऐसा खुलासा, चौंक गया था हर कोई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।