अक्षय कुमार को कोरोना वॉरियर्स की चिंता, मुंबई के बाद अब नासिक पुलिस वालों की ऐसे की मदद

Published : May 16, 2020, 02:56 PM IST
अक्षय कुमार को कोरोना वॉरियर्स की चिंता, मुंबई के बाद अब नासिक पुलिस वालों की ऐसे की मदद

सार

कोरोना के बीच अक्षय कुमार लोगों और सरकार की लगातार मदद कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने कोरोना से मुकाबले के लिए मुंबई पुलिस की मदद की थी। सभी को उन्होंने 1000 स्मार्ट वॉच गिफ्ट की थी। अब उन्होंने नासिक पुलिस को भी 500 कलाई बैंड गिफ्ट किए हैं।

मुंबई. कोरोना के बीच अक्षय कुमार लोगों और सरकार की लगातार मदद कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने कोरोना से मुकाबले के लिए मुंबई पुलिस की मदद की थी। सभी को उन्होंने 1000 स्मार्ट वॉच गिफ्ट की थी। अब उन्होंने नासिक पुलिस को भी 500 कलाई बैंड गिफ्ट किए हैं। ये स्मार्ट वॉच थीं जो कि वायरस के लक्षणों को ट्रैक करती हैं।

45 साल की उम्र से ज्यादा के पुलिस वाले पहनेंगे ये स्मार्ट वॉच

अब अक्षय कुमार ने नासिक पुलिस को भी ऐसी ही 500 रिस्ट बैंड्स दिए हैं। ये घड़ियां 45 साल से ज्यादा की उम्र के पुलिसवाले पहनेंगे। इनसे शरीर का तापमान, हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर Covid डैशबोर्ड पर कलेक्ट होगा। बीएमआई और कदम रिकॉर्ड भी लगातार ट्रैक किया जाएगा।

 

आम लोगों के लिए भी उपलब्ध कराए जाएंगे बैंड्स

ये बैंड्स आम जनता के लिए भी उपलब्ध कराए जाएंगे, लेकिन पहले इन्हें कोरोना से लड़ने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में पुलिस कोरोना की चपेट में आ चुकी है। नासिक पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल ने अक्षय कुमार का धन्यवाद दिया।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Salim Khan की 2 पत्नियां किस धर्म से रखती हैं ताल्लुक, कब-कैसे हुई मुलाकात और शादी?
Salman Khan की वो शर्तें, जिनके चलते 60 की उम्र तक भी ना हो सकी उनकी शादी