Sarojini naidu biopic: अक्षय कुमार की पहली एक्ट्रेस इस फिल्म में निभाएगी सरोजिनी नायडू का रोल

Published : Mar 30, 2022, 05:46 PM ISTUpdated : Mar 30, 2022, 06:52 PM IST
Sarojini naidu biopic: अक्षय कुमार की पहली एक्ट्रेस इस फिल्म में निभाएगी सरोजिनी नायडू का रोल

सार

अक्षय कुमार की डेब्यू मूवी सौगंध में उनकी एक्ट्रेस रहीं शांतिप्रिया 28 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। शांतिप्रिया जल्द ही फिल्म सरोजिनी में नजर आएंगी। पहले इस मूवी में दीपिका चिखलिया को लिया गया था, जो रामायण में सीता का रोल निभा चुकी हैं। 

मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की डेब्यू फिल्म सौगंध में उनकी पहली हीरोइन रहीं शांतिप्रिया (Shantipriya) अब बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं। शांतिप्रिया जल्द ही सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) की बायोपिक 'सरोजिनी' में लीड रोल प्ले करती दिखेंगी। मेकर्स ने शांतिप्रिया से पहले रामायण में सीता का रोल कर चुकीं दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhliya) को फाइनल किया था, लेकिन बाद में उनकी जगह अब शांतिप्रिया को ले लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। 

आखिरी बार इस फिल्म में दिखी थीं शांतिप्रिया : 
शांतिप्रिया (Shantipriya) आखिरी बार 1994 में आई फिल्म 'इक्के पे इक्का' में नजर आई थीं। इसके बाद वो बड़े पर्दे से गायब हो गईं। अब 28 साल बाद शांतिप्रिया एक बार फिर फिल्मों में कमबैक करने जा रही हैं। शांतिप्रिया ने इंस्टाग्राम पर एक एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा- मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती, क्योंकि मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। मुझे बेहद खुशी है कि मुझे इतनी महत्वाकांक्षी और मजबूत महिला का रोल निभाने का मौका मिल रहा है, जिसने राष्ट्र के निर्माण में अपना अहम योगदान दिया है। 

मैं इस रोल को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी : 
शांतिप्रिया (Shantipriya) ने आगे लिखा- भारतीय इतिहास में अहम रोल अदा करने वाली सरोजिनी नायडू के किरदार को निभाने में मैं किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ूंगी। दुनिया उन्हें गर्व से नाइटिंगेल ऑफ इंडिया कहती है। पर्सनली मैं अभी ये नहीं बता सकती कि इस रोल को निभाने के लिए एक एक्टर के तौर पर मैं क्या कुछ कर सकती हूं। 

35 साल की उम्र में विधवा हो गई थी अक्षय कुमार की पहली हीरोइन, जानें कहां-किस हाल में है एक्ट्रेस

सरोजिनी में नजर आएंगे ये एक्टर्स : 
बता दें कि फिल्म में शांतिप्रिया (Shantipriya) सरोजिनी नायडू के बुजुर्ग अवस्था का रोल निभाएंगी। वहीं उनके युवा दिनों के रोल को एक्ट्रेस सोनल मोंटेरो अदा करेंगी। शांति प्रिया और सोनल मोंटेरो के अलावा, फिल्म में हितेन तेजवानी भी काम कर रहे हैं, जो उनके पति का रोल निभाएंगे। वहीं जरीना वहाब सरोजिनी की मां के रोल में नजर आएंगी। 

ये भी पढ़ें : 
Kaho Naa Pyaar Hai है सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म, इसकी वजह से रातोंरात स्टार बने थे ये 2 एक्टर 

Devika Rani है वो हीरोइन जिसने स्क्रीन पर पहली बार Kiss देकर मचाया था तहलका, इतने मिनट का था ये सीन

यूं नजरे बचाते इनके घर से बाहर निकली आलिया भट्ट, काले कपड़े, बिना मेकअप और चप्पल पहने इस हाल में दिखी

KGF 2 स्टार संजय दत्त जब ऐश्वर्या राय संग करना चाहते थे ये काम, लेकिन इस कारण फिर गया उम्मीदों पर पानी

बालों में ढेर सारे सेफ्टी पिन और इतनी ज्यादा खुली ड्रेस में उर्फी जावेद को देख लोगों को हजम नहीं हुआ लुक

  

PREV

Recommended Stories

क्या Kangana Ranaut ने बनारस को किया गंदा? मणिकर्णिका ने दी सफाई
कौन थी Dharmendra की पहली महबूबा? अनिल शर्मा ने अब खोला राज