सलमान-आमिर को पीछे छोड़ FLOP अक्षय कुमार ने इस मामले में मारी Hat-Trick, बने ओटीटी के किंग

Published : Jan 15, 2023, 08:25 AM IST
सलमान-आमिर को पीछे छोड़ FLOP अक्षय कुमार ने इस मामले में मारी Hat-Trick, बने ओटीटी के किंग

सार

अक्षय कुमार को चाहे फ्लॉप का टैग मिला हो लेकिन उनकी फिल्मों ने ओटीटी पर रिकॉर्ड तोड़ दिए है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले तीन से उनकी ही फिल्मों को सबसे ज्यादा बार देखा गया है। उन्होंने इस मामले में ओटीटी पर हैट ट्रिक मारी है।   

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (kshay Kumar) के लिए भले ही साल 2022 अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन सामने आ रही खबरों को देखते हुए कहा जा सकता है कि साल 2023 उनके लिए शानदार होने वाला है। हाल में ही में जानकारी सामने आई थी उनकी फिल्म कतपुतली ( Cuttputli) 2022 में ओटीटी में सबसे ज्यादा बार देखने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर रही। सिंतबर 2022 में रिलीज हुई इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को  26.9 मिलियन व्यूज मिले थे। अब इसी से जुड़ी एक खबर और सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये लगातार तीसरा साल है जब अक्षय की फिल्में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्में बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने हैट ट्रिक मारी है। वैसे, इस साल करन जौहर की फिल्म गहरियां को 22.3 मिलियन व्यूज और कार्तिक आर्यन की फ्रेडी को 20.9 मिलियन व्यूज है।


अक्षय कुमार ने दिग्गजों को दी टक्कर
आपको बता दें कि लगातार 3 साल अक्षय कुमार की फिल्मों को ओटीटी पर सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जबकि बॉलीवुड के दिग्गज सलमान खान और आमिर खान की फिल्में भी उसी दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 2020 में अक्षय की फिल्म लक्ष्मी डिज्नी हॉट स्टार पर स्ट्रीम की गई थी। यह फिल्म 2020 में सबसे ज्यादा बार देखी गई फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है। फिल्म को 25.1 मिलियन व्यूज मिले थे। 2021 में उनकी फिल्म सूर्यवंशी नेटफ्लिक्स पर रिकॉर्ड तोड़ देखी गई। और 2022 में कतपुतली के साथ भी ऐसा ही हुआ। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा ओटीटी पर सबसे बार देखा गया। कतपुतली के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने कहा- अक्षय सर को इतने बड़े दर्शक वर्ग से मिले प्यार मिला है जिसने रियल में इस फिल्म को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद की। इस फिल्म ने यह साबित किया कि अच्छे कंटेंट को हमेशा पसंद किया जाता है।


अक्षय कुमार बचाएंगे 2023 में हंगामा
आपको बता दें कि 2022 में अक्षय कुमार की चार फिल्म बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, सम्राट पृथ्वीराज और राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी लेकिन कहा जा रहा है 2023 में वह जबरदस्त हंगाना करने के मूड में है। आपको बता इस इस उनकी 6 लो और बिग बजट फिल्में रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों में सबसे पहले फरवरी में फिल्म सेल्फी रिलीज होगी। इस में फिल्म उनके इमरान हाशमी और डायना पेंटी है। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2, कैप्सूल गिल हैं। वहीं वे एक मराठी फिल्म में नजर आने वाले है। इसके अलावा साउथ की एक फिल्म के हिंदी रीमेक में भई नजर आएंगे। 

 

ये भी पढ़ें
8 Facts: कहो ना प्यार है के लिए ऋतिक नहीं ये स्टार था पहली पसंद, फिल्म के लिए शूट हुए थे 2 Climax

DISASTER रहे HIT मशीन तब्बू के वो 5 साल, लगातार दी 10 फ्लॉप फिल्में, 4 तो 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई

28 साल बाद ऐसी दिखने लगी Karan Arjun की स्टारकास्ट, 2 एक्ट्रेस हैं गुमनाम तो ये अब दुनिया में नहीं

BOX OFFICE के राजा हैं कार्तिक आर्यन, कम पैसों में बनी 10 फिल्में मचा चुकी गदर, चौंका देगी 4 की कमाई

1 गलती ने इस HIT एक्ट्रेस को झटके में कर दिया FLOP, बर्बादी के बाद फिल्में तक नहीं हुई ऑफर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!
YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव