अक्षय कुमार के डूबते करियर को 'राम सेतु'देगा सहारा, 'खिलाड़ी कुमार' का किरदार और कहानी हुई लीक

Published : Jun 16, 2022, 09:35 AM IST
अक्षय कुमार के डूबते करियर को 'राम सेतु'देगा सहारा, 'खिलाड़ी कुमार' का किरदार और कहानी हुई लीक

सार

अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। 'सम्राट पृथ्वीराज' के फ्लॉप होने के बाद से कहा जाने लगा कि उनका स्टारडम खत्म होने लगा है। लेकिन इस साल उनकी दो और मूवी आनेवाली है जिससे उनके डूबते करियर को सहारा मिल सकता है। इसी में एक नाम 'राम सेतु'का भी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क.अक्षय कुमार (akshay kumar) की एक के बाद एक फ्लॉप मूवी उनके फैंस को निराश कर रही है। 'सम्राट पृथ्वीराज' से लोगों को उम्मीद थी, लेकिन ब्लॉकबस्टर कही जाने वाली यह मूवी सुपर फ्लॉप हुई। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' कुमार को एक  हिट मूवी चाहिए जो उनके गिरते करियर ग्राफ को ऊंचाई दे सके। हालांकि अक्षय के पास कई फिल्में हैं जो लोगों को सिनेमा हॉल में खींचने की ताकत रखती है। इसी में एक नाम 'राम सेतु' का भी है। इस मूवी में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी दिखाई देंगी। इस मूवी का प्लॉट लीक हो गया है।

पौराणिक कलाकृतियों की खोज पर आधारित मूवी होगी!

कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार इस मूवी में आर्कियोलॉजिस्ट के रूप में नजर आएंगे। इतना ही नहीं 'राम सेतु' का प्लॉट भी एक सोर्स ने लीक कर दिया है। बॉलीवुड लाइफ को एक सोर्स ने फिल्म के प्लॉट के बारे में बताया कि 'राम सेतु' भारतीय संस्कृति की प्राचीन पौराणिक कलाकृतियों की खोज पर आधारित है। जो रामायाण और महाभारत काल की है या फिर उससे भी पहले की। अक्षय कुमार फिल्म में कलाकृतियों का पता लगाने के वाले एक कैरेक्टर को प्ले कर रहे हैं । वो भारत की महिमा को दुनिया में बताते हैं। यानी  'बच्चन पांडे' की यह मूवी देश की जड़ों और आध्यात्मिक मान्यताओं पर आधारित होगी।

अक्षय कुमार को 'राम सेतु ' का सहारा

'राम सेतु' के जितने भी पोस्टर अबतक आए हैं उसे देखकर अक्षय कुमार का रोल साफ हो गया है। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि इसमें राम सेतु की तलाश  पर कहानी बनाई गई है। जो भी हो इस मूवी से अक्षय के फैंस को काफी उम्मीद है। हालांकि फ्लॉप मूवी के बीच भी एक्टर शाहरुख खान और सलमान खान से ज्यादा लोकप्रिय स्टार में शुमार हैं। वो अभी भी नंबर वन पर विराजमान हैं।

इन मूवी में नजर आएंगे खिलाड़ी कुमार

अक्षय कुमार की 'राम सेतु' के अलावा कई फिल्में हैं जो पाइपलाइन में हैं। जिसमें रक्षाबंधन, सेल्फी, मिशन सिंड्रेल,  ओह माय गोड 2, बड़े मियां छोटे मियां , गोरखा,और मोगुल शामिल है। लिस्ट को देखकर समझ गए होंगे कि खिलाड़ी कुमार के पास मूवी की कोई कमी नहीं हैं। इसके अलावा उनके पास  वेब सीरीज द एंड भी है।हालांकि यह काफी वक्त से पेंडिंग है। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर आने वाली है। वहीं, फिल्म मिशन सिंड्रेला को मेकर्स वेब सीरीज में बदलने को लेकर प्लान कर रहे हैं।

और पढ़ें:

नक्सली से हीरो बने मिथुन चक्रवर्ती के साथ हीरोइनें नहीं करना चाहती थी काम,जानें डिस्को डांसर ने कैसे किया कमाल

विराट कोहली संग हॉस्पिटल पहुंची अनुष्का शर्मा, क्या दूसरी बार बनने वाली हैं मां?

इन 4 वजहों से Brahmastra बॉक्स ऑफिस पर हो सकता है फेल, एक वजह से तो 2 बड़ी फिल्में हो गई थी फ्लॉप

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 का 'संदेशे आते हैं' ही नहीं ये 8 गाने जगाते देशभक्ति की लौ, Republic Day को बनाएंगे खास
Border 2 एक्ट्रेस आईं वरुण धवन के सपोर्ट में, क्या कहना चाहती हैं इशिका गगनेजा