रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट और 'दंगल गर्ल' हुईं कोरोना संक्रमित, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी पॉजिटिव

Published : Apr 02, 2021, 11:10 AM ISTUpdated : Apr 02, 2021, 11:23 AM IST
रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट और 'दंगल गर्ल' हुईं कोरोना संक्रमित, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी पॉजिटिव

सार

रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) के बाद अब उनकी लेडी लव यानी आलिया भट्ट भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। रणबीर के कोविड पॉजिटिव होने के फौरन बाद ही आलिया ने टेस्ट कराया था, लेकिन उस वक्त उनका रिजल्ट नेगेटिव था। हालांकि, अब रणबीर ठीक हो गए हैं लेकिन आलिया कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इसके अलावा भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। 

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) के बाद अब उनकी लेडी लव यानी आलिया भट्ट भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। रणबीर के कोविड पॉजिटिव होने के फौरन बाद ही आलिया ने टेस्ट कराया था, लेकिन उस वक्त उनका रिजल्ट नेगेटिव था। हालांकि, अब रणबीर ठीक हो गए हैं लेकिन आलिया कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। आलिया ने इस बात की जानकारी खुद एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। इसके अलावा भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत ने इस बात को कन्फर्म किया है। 

आलिया भट्ट ने अपनी पोस्ट में बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं और फिलहाल घर पर ही क्वारंटीन हैं। वो डॉक्टर के दिए हुए दिशा-निर्देशों के साथ ही कोरोना से जुड़े सभी नियमों का पालन करते हुए होम आइसोलेट हैं। आलिया ने सभी को धन्यवाद देते हुए  कहा- प्लीज सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें। 

वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति विक्रांत ने एक्ट्रेस के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए बताया- जी हां मोनालिसा कोरोना पॉजिटिव है लेकिन वो असिम्प्टोमैटिक हैं और होम क्वारनटीन हैं। मोनालिसा फिलहाल घर में ही अपना इलाज करवा रही हैं। विक्रांत ने आगे कहा- मैं यूपी में हूं और मोनालिसा फिलहाल मुंबई में अकेली हैं और अपना ख्याल रख रही हैं।

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद फातिमा ने खुद को घर पर ही क्वारनटीन कर लिया था। वो सभी नियमों का पालन भी कर रही हैं। अब फातिमा ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी तबीयत की जानकारी दी है। फातिमा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कोरोना से लड़ने का दर्द बयां किया है। फोटो में फातिमा बेड पर लेटी हुई हैं और उदास नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सूंघने और स्वाद की क्षमता खत्म हो चुकी है। फातिमा ने लिखा- मेरे सूंघने और स्वाद की क्षमता खो गई है. शरीर में भयानक दर्द है। 



वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिलहाल 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग में बिजी थीं। 30 जुलाई को फिल्म के थ‍िएटर रिलीज की अनाउंसमेंट की गई है, लेक‍िन फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के बाद अब आलिया के कोव‍िड-19 पॉज‍िट‍िव पाए जाने के बाद इसकी रिलीज पर संशय है। वहीं मोनालिसा अभी टीवी सीरियल 'नमक इश्क का' में इरावती का किरदार निभा रही हैं। मोनालिसा बिग बॉस के बाद अपने टीवी शो नजर के लिए काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थीं। वहीं, फातिमा सना शेख जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज अजीब दास्तान्स में नजर आएंगी। उन्हें अनुराग बासु की फिल्म लूडो में पिछली बार देखा गया था। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे।

अब तक ये सेलेब्स आ चुके कोरोना की चपेट में : 
बॉलीवुड में अब तक कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें बच्चन फैमिली से अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के अलावा अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा वरुण धवन, कृति सेनन, नीतू कपूर, कार्तिक आर्यन, संजय लीला भंसाली, मनोज वाजपेयी, रणबीर कपूर, सतीश कौशिक, बप्पी लहरी, आशीष विद्यार्थी, कनिका कपूर, किरण कुमार, जोया मोरानी मोहिना सिंह समेत कई सेलेब्स शामिल हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर सेलेब्स कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

आमिर खान को उनके ही बॉडीगार्ड्स ने ऑफिस से निकाला, सुनील ग्रोवर की धमाकेदार कॉमेडी का VIDEO
Mardaani 3 Villain: कौन है मर्दानी 3 की ये खूंखार 'अम्मा', जो भिड़ेगी रानी मुखर्जी