
मुंबई. कोरोना ने एक बार फिर अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। महामारी के कारण कई राज्यों में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। और इसी से मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज भी या तो आगे बढ़ा दी या भी टाल दी। लेकिन अब देखने में आ रहा है कि प्रोड्यूर्स एक बार फिर से जोश में आ गए हैं और फिल्मों की तारीख रिवील कर रहे हैं। खबर है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi), जिसका फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, मेकर्स ने उसकी रिलीज डेट घोषित कर दी है। फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म रिलीज की डेट घोषित की है। एक पोस्टर शेयर कर बताया कि फिल्म इसी साल 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
2020 आया था ट्रेलर
आपको बता दें कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर दिसंबर 2020 में रिलीज किया गया था। ट्रेलर में आलिया की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली थी। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब के एक चैप्टर माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। असल जिंदगी में जिस महिला के किरदार को आलिया निभा रही हैं उनका नाम गंगूबाई कोठेवाली था। एक समय पर गंगूबाई के संपर्क मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन और राजनेताओं से थे। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया का बड़ा नाम थीं। बताया जाता है कि उन्हें पति ने महज पांच सौ रुपए के लिए बेच दिया था। इसके बाद से ही वे वेश्यावृत्ति में लिप्त हो गईं थीं। इस दौरान उन्होंने मजबूर लड़कियों के लिए भी बहुत काम किए। बता दें कि गंगूबाई मुंबई के कमाठीपुरा रेड लाइट इलाके में कई कोठे भी चलाती थीं। कहा जाता है कि किसी भी लड़की की मर्जी के बिना गंगूबाई उसे अपने कोठे पर नहीं रखती थीं। उन्होंने अपनी पावर का इस्तेमाल वैश्याओं को उनका अधिकार दिलाने और सशक्त करने में किया था।
अजय देवगन भी आएंगे नजर
फिल्म में अजय देवगन भी दिखाई देंगे। फिल्म में उनका किरदार खूंखार गैंगस्टर करीम लाला का होगा। गैंगस्टर गंगूबाई को लेडी डॉन बनने के लिए तैयार करता है। अजय के अलावा फिल्म में सीमा पाहवा और विजय राज भी दिखाई देंगे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सीमा ने बताया था कि वे इस फिल्म में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा था- इस फिल्म के लिए वे काफी उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ें
Shruti Haasan Birthday: जब ब्वॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप के बाद बिखर गई थी जिदंगी, लग गई थी गंदी लत
Ram Lakhan @ 33: अब ऐसे दिखने लगे फिल्म के स्टार्स, किसी के पास नहीं है काम की कमी तो कोई है गुमनाम
Shruti Haasan Birthday: 6 साल की उम्र में श्रुति बन गई थी गायिका, स्कूल में रखा था नकली नाम
Shehnaaz Gill Birthday : एक्टिंग के लिए कभी भागी थी घर से, इसलिए कहा जाता है पंजाब की Katrina Kaif
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।