
मुंबई. सनी देओल के साथ फिल्म गदर से इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने 9 जून को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके को खास बनाने के लिए एक्ट्रेस ने नेक काम किया और महिलाओं में सेनिटरी नेपकिन, मास्क और कुछ खाने-पीने का सामान बांटा, जिसकी फोटोज और वीडियोज अमीषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस काम को करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर की और खुद को सौभाग्यशाली कहा है।
अमीषा ने भगवान का किया शुक्रिया
अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों और वीडियोज को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा है कि भगवान का शुक्रिया जिसने उन्हें मौका दिया कि वो अपनी तरफ से जरूरतमंदों की थोड़ी सी मदद कर सकीं। वो अपने जन्मदिन को महिलाओं से जुड़े एनजीओ के साथ जुड़कर स्पेशल बना रही हैं।
अमीषा पटेल ने शेयर किए वीडियोज
इसके साथ ही अमीषा पटेल ने एक वीडियो भी शेयर किया है और इसके साथ भी उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन को मनाने का सबसे बेहतर तरीका। स्लम एरिया की गरीब महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन, मास्क और बिस्किट बांटे हैं। भारत को सुरक्षित बनाने की ओर एक कदम।' बता दें कि अमीषा पटेल के जन्मदिन पर उनके फैंस ने एक वीडियो बनाया। इसे भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
ऐसा रहा है एक्ट्रेस का फिल्मी करियर
अगर अमीषा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म से ऋतिक रोशन ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। अमीषा पटेल ने अपने करियर में 'गदर' जैसी हिट फिल्म में काम किया, लेकिन बहुत दिनों तक उनका स्टारडम चल नहीं पाया। क्योंकि, कहीं ना कहीं उनकी कॉन्ट्रोवर्सियल लाइफ भी जिम्मेदार रही है। अब वो गेस्ट अपीयरेंस में नजर आती हैं। आखिरी बार उन्हें सनी देओल की फिल्म 'भइयाजी सुपरहिट' में सपोर्टिंग रोल के तौर पर देखा गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।