
मुंबई. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अक्सर यह खबरें आती रहती है कि सेलेब्स ने नया घर, कार, प्लैट आदि खरीदा है। अब खबर है कि 5 बंगलों के मालिक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक नया घर खरीदा है। उन्होंने मुंबई में 31 करोड़ रुपए का एक डुप्लेक्स खरीदा है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह डुप्लेक्स 5 हजार से ज्यादा स्क्वेयर फीट में फैला है। बिग बी ने दिसंबर 2020 में ये प्रॉपर्टी खरीदी थी लेकिन इसका रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2021 में कराया है। बिग बी ने इस पर 62 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी भी दी है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के कारण स्टांप ड्यूटी में छूट दी थी और इसका फायदा अमिताभ बच्चन को मिला है।
सनी लियोनी के पड़ोसी
अमिताभ बच्चन इस डुप्लेक्स को खरीदने के बाद सनी लियोनी के पड़ोसी बन गए हैं। बात करें बिग बी के नए घर के साथ उन्हें 6 कार पार्किंग मिली है। 28 मंजिला इस इमारत में ये डुप्लेकस फ्लैट 27वीं मंजिल पर है। बिग बी ने यह प्रॉपर्टी टियर-2 बिल्डर क्रिस्टल ग्रुप से उनके अटलांटिस प्रोजेक्ट में खरीदी है। इसी प्रोजेक्ट में सनी लियोनी ने 16 करोड़ रुपए का घर खरीदा है तो वहीं डायरेक्टर आनंद एल राय ने भी 25.3 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी है।
5 बंगलों के मालिक है बिग बी
अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में पहले से ही 5 बंगले हैं। बिग बी के मुंबई के जुहू इलाके में बड़े बंगले हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली के साथ जलसा में रहते हैं। ये दो मंजिला बंगला करीब 10 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। उनका दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' हैं, जिसमें वो जलसा में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। प्रतीक्षा में सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ रहे हैं। अभिषेक और श्वेता का बचपन भी यहीं बीता है। माता-पिता के गुजर जाने के बाद उनका मन प्रतीक्षा में नहीं लगा और वे बीवी-बच्चों के साथ जलसा में शिफ्ट हो गए।
- जनक में अमिताभ बच्चन का दफ्तर है। यहां वो मीडिया और अपने मेहमानों से मिलते हैं। 70 के दशक के आखिरी में अमिताभ 'प्रतीक्षा' में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने 'जलसा' खरीदा था।
-इसके अलावा बिग बी का एक और घर है, जिसे उन्होंने एक मल्टीनेशनल बैंक को किराए पर दे रखा है। हालांकि, इसका कुछ हिस्सा बच्चन परिवार पार्टियों के लिए इस्तेमाल करता है।
- 2014 में उन्होंने 'जलसा' के ठीक पीछे एक और बंगला करीब 60 करोड़ रुपए में खरीदा है। यहां आराध्या के खेलने के लिए गार्डन और बड़ा-सा लिविंग रूम है, जिसमें नेचुरल चीजों की भरमार है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।