
मुंबई. अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। नव्या सोशल मीडिया पर किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। अब सुप्रीम कोर्ट में रेप मामले पर जज के पूछे सवाल पर नव्या ने भी अपना रिएक्शन दिया है। नव्या ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, 'डिस्टर्बिंग'। इस एक शब्द के जरिए उन्होंने रेप केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई सुनवाई का विरोध जताया है।
नव्या नवेली ने इंस्टा स्टोरी पर एक खबर की हेडलाइन का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'अंदर तोड़ देने वाली हैडलाइन जो कि ये साबित करती है कि भारत महिलाओं के लिए नहीं है।'
सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों से पूछा-क्या वो पीड़िता से शादी करेगा?
दरअसल, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने रेप मामले में सुनवाई के दौरान आरोपी से कुछ ऐसा सवाल किया कि देशभर में इसकी आलोचना हो रही है। सुप्रीम कोर्ट बेंच ने एक कम उम्र की लड़की के साथ रेप करने के आरोपी से पूछा कि क्या वो पीड़िता से शादी करेगा? कानून के सर्वोच्च न्यायलय द्वारा किए गए इस सवाल पर नव्या से पहले कई अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी आपत्ति जताई थी।
इन सेलेब्स ने जताई नाराजगी
कोर्ट के इस सवाल पर कई सेलेब्स ने नाराजगी जताई। तापसी पन्नू ने ट्वीट किया था, 'क्या किसी ने उस लड़की से ये सवाल किया...क्या वो रेपिस्ट से शादी करना चाहती है...ये भी कोई सवाल है...ये कोई समाधान है या फिर सजा...बेहद घिनौना'। सिंगर सोना महापात्रा ने लिखा, 'ये बेहद परेशान करने वाला है। एक बलात्कारी उस लड़की से शादी कर रहा है...ये हिंसात्मक और प्रतिकारक पुराने बॉलीवुड समाधान रहे हैं, कैसे भारत का सुप्रीम कोर्ट इस स्तर तक गिर सकता है?'।
एक्टिंग नहीं बल्कि ये काम करेंगी नव्या
नव्या नवेली नंदा की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रोफेशन को लेकर बात की थी। इस बातचीत में नव्या ने कहा था कि वो अपने पापा निखिल नंदा के बिजनेस को ज्वॉइन करेंगी। उन्होंने कहा था कि 'वो ऐसा करने वाली अपने परिवार की चौथी पीढ़ी और पहली महिला होंगी। उनके परदादा एचपी नंदा द्वारा छोड़े गए विरासत को आगे बढ़ाना उनके लिए गर्व की बात है।'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।