दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड पर अमिताभ ने जताया आभार, बोले, 'कहने के लिए शब्द नहीं हैं'

Published : Sep 25, 2019, 03:05 PM IST
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड पर अमिताभ ने जताया आभार, बोले, 'कहने के लिए शब्द नहीं हैं'

सार

भारतीय सिनेमा के जनक ढुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है जिसकी स्थापना 1969 में की गई थी और उसी साल बच्चन ने 'सात हिंदुस्तानी' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था।

मुंबई. सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन को मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की। इसके बाद कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई भी दी। अब बिग बी ने भी दादा साहेब फाल्के सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया है। अभिनेता का नाम वर्ष 2018 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

ट्विटर पर दिया रिएक्शन

सिनेमा में 50 साल पूरे कर चुके 76 वर्षीय एक्टर ने ट्विटर पर अपना रिएक्शन शेयर किया है। बच्चन ने ट्वीट में लिखा, "आभार जताने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं... कृतज्ञ हूं मैं, परिपूर्ण, आभार और धन्यवाद... मैं केवल एक विनयपूर्ण, विनम्र अमिताभ बच्चन हूं। बहुत... बहुत आभार।"

ढुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर दिया जाता है ये अवॉर्ड

भारतीय सिनेमा के जनक ढुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है जिसकी स्थापना 1969 में की गई थी और उसी साल बच्चन ने 'सात हिंदुस्तानी' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इसमें एक स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल और 10 लाख रुपए नकद पुरस्कार दिया जाता है। इनसे पहले दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना इस पुरस्कार से सम्मानित हुए थे। 

बधाइयों का लगा तांता

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने की घोषणा के बाद फिल्म उद्योग से बधाइयों का तांता लग गया। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने कहा कि इस खबर से वह बहुत रोमांचित हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'नमस्कार अमित जी। आपको दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा को सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं आपको बहुत बधाई देती हूं। भारतीय चित्रपट सृष्टि के जनक के नाम का पुरस्कार भारतीय सिनेमा के महानायक को मिलना ये अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है।'

शूजित सरकार ने लिखी पोस्ट

निर्देशक शूजित सरकार ने कहा कि उन्हें बच्चन पर गर्व है। सरकार की 'पीकू' के लिए अभिनेता को चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। सरकार ने ट्वीट किया, 'बच्चन सर बहुत बहुत बधाई। आप पर गर्व है। जल्द आपसे मुलाकात होगी।' सरकार अपनी अगली फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में बच्चन के साथ एक बार फिर काम कर रहे हैं, जिसमें आयुष्मान खुराना भी एक्टिंग करने वाले हैं।

ममूटी ने दी बधाई

दक्षिण के सुपरस्टार ममूटी ने कहा कि उन्हें काफी पहले यह सम्मान मिल जाना चाहिए था। ममूटी ने लिखा, 'प्रिय अमित जी को दिल से मेरी बधाई! जबकि हम सभी की राय में आपको काफी समय पहले यह पुरस्कार मिल जाना चाहिए था, आप इसके हकदार थे। लेकिन फिर भी आपको दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा को सुनकर मैं बहुत खुश हूं।'

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

अक्षय कुमार की Bhoot Bangla के ट्रेलर में सबसे बड़ा ट्विस्ट, क्या है धुरंधर 2 से कनेक्शन?
Holi Celebration PHOTOS: जावेद अख्तर ने उड़ाया रंग-गुलाल, बेटी संग सोहा अली खान ने खेली होली