अमिताभ बच्चन ने एक प्रोमो शूट करने में लिए इतने रिटेक ! एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो

Published : Sep 05, 2022, 10:59 PM ISTUpdated : Sep 05, 2022, 11:19 PM IST
अमिताभ बच्चन ने एक प्रोमो शूट करने में लिए इतने रिटेक ! एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो

सार

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अमिताभ बच्चन का एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल ये वीडियो उनकी और रश्मिका मंदाना की मूवी Goodbye से इंस्पायरड है। इसमें बिग बी का बिल्कुल जुदा अंदाज़ आपको नज़र आएगा।वो फनी अंदाज़ में रिटेक ले रहे हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Amitabh Bachchan took so many retakes to shoot a promo :  अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना ( Amitabh Bachchan, Rashmika Mandanna)  स्टारर Goodbye के फर्स्ट लुक जारी होने के बाद सभी फैंस को फिल्म का इंतज़ार है। आज निर्माताओं ने एक और पोस्टर जारी किया जिसमें फिल्म से एक क्लियर फैमिली मोमेंट दिखाया गया है। वहीं ये भी ऐलान किया गया है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानि 6 सितंबर को  जारी किया जाएगा।

 

 

 

खैर, जैसा कि फैंस ट्रेलर देखने के लिए तैयार हैं, वहीं एकता कपूर ने बिग बी का एक मज़ेदार रिटेक वाला वीडियो जारी किया है। आप इसे देखकर अंदाज़ा लगा सकते हैं कि अमिताभ बच्चन कितने रिटेक लेते हैं। 

देखें अमिताभ बच्चन का मज़ेदार वीडियो - 


वीडियो में, अमिताभ बच्चन को सफेद कुर्ता पायजामा और लाल और नीले रंग की बॉम्बर जैकेट पहने हुए देख सकते हैं। वह सोफे पर बैठते हैं, वहीं एक प्रोमो शूट की लाइन पर वो अपनी टीम के साथ डिस्कस करते हैं। दरअसल इस समय बिग बी अपनी अपकमिंग फिल्म गुडबाय जिसमें उनके साथ पुष्मा पेम रश्मिका मंदाना भी हैं, इसके लिए कवायद कर रहे हैं। 

एकता कपूर ने भी उलझाया  
 सुपरस्टार को अपनी टीम से मदद मांगते हुए और अपनी लाइनें कहते हुए सुन सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, 'अमिताभ बच्चन द्वारा #Goodbye का प्रमोशनल वीडियो पेश कर रही हूं। समझ में आया तो देखिए... अगर नहीं समझा तो #अलविदा ट्रेलर कल रिलीज होगा, तब समझ लेना.”


फिल्म की स्टारकास्ट
महानायक अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, रश्मिका मंदाना, और पावेल गुलाटी की प्रमुख भूमिकाओं वाली यह फिल्म दर्शकों को हंसी के साथ इमोशन के रोलर-कोस्टर पर ले जाएगी। फिल्म में एली अवराम, सुनील ग्रोवर, साहिल मेहता और अभिषेक भी अहम भूमिकाओं में हैं। गुड कंपनी के सपोर्ट से एकता आर कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित गुडबाय 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है। अमिताभ बच्चन अगली बार अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित मैग्नम ओपस ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। उनके पास  के अलावा दीपिका पादुकोण के साथ द इंटर्न का आधिकारिक हिंदी रीमेक भी है।

ये भी पढ़ें- 
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ 'होठ ललिया चिखे दा ना' में किया लिपलॉक, रेड नाइटी में दिखाए सेक्सी
डीप क्लीवेज़ चोली में मोनालिसा ने पवन सिंह के साथ किया हॉट डांस, Sexy कपल पर फैंस ने लुटाया
खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी ने दिखाई सेक्सी अदाएं, हॉट गाने के व्यूज़ 2.8 करोड़ पार
'आशिकी 3' के अलावा 100 करोड़ प्लस बजट वाली यह फिल्म भी कर रहे कार्तिक आर्यन, ये हैं 5 अपकमिंग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2: 'बॉर्डर 2' का क्रेज देखने अचानक थिएटर पहुंचे सनी देओल, फिर फैंस से मिला धांसू सरप्राइज
Govinda vs Krushna: भांजे को लेकर फिर छलका गोविंदा का दर्द, लेकिन इस बार निशाने पर कोई और..