कभी KRK ने किया था सोनाक्षी सिन्हा के प्राइवेट पार्ट पर कमेंट, अरेस्ट हुए तो सपोर्ट में उतरे एक्ट्रेस के पिता

Published : Sep 05, 2022, 08:57 PM IST
कभी KRK ने किया था सोनाक्षी सिन्हा के प्राइवेट पार्ट पर कमेंट, अरेस्ट हुए तो सपोर्ट में उतरे एक्ट्रेस के पिता

सार

अपने विवादित बोल के चलते आए दिन कोई न कोई कॉन्ट्रोवर्सी पैदा करने वाले बॉलीवुड क्रिटिक केआरके के सपोर्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने एक ट्वीट किया है। पर क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था जब केआरके ने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को भी नहीं छोड़ा था। इस खबर में जानिए क्या था पूरा किस्सा...

एंटरटेनमेंट डेस्क. आए दिन फिल्मी कलाकारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर कमेंट करने वाले स्वंघोषित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके पर इस समय कई मुकदमे चल रहे हैं। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चल रहे केआरके के समर्थन में एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा उतरे हैं। शत्रुघ्न ने सोमवार को एक ट्वीट शेयर कर केआरके को साजिश का शिकार बताया है। साथ ही एक्टर ने लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही केआरके को इंसाफ मिलेगा। बता दें कि केआरके वही शख्स हैं जिन्होंने कभी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की बॉडी शेमिंग की थी। वह किस्सा जानने से पहले जानिए कि शत्रुघ्न सिन्हा ने केआरके को लेकर क्या कहा। 

शत्रुघ्न ने बताया केआरके को सेल्फ मेड व्यक्ति
शत्रुघ्न सिन्हा ने केआरके का सपोर्ट में ट्वीट कर लिखा, 'किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि कमाल राशिद खान एक सेल्फ मेड व्यक्ति हैं। इतने अपोजिशन और स्ट्रगल के बावजूद उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिला हुआ है। इंडस्ट्री के साथ साथ उन्होंने सोसाइटी में भी अपनी एक अलग जगह बनाई है।'

साजिश का शिकार लग रहे हैं
एक अन्य ट्वीट में शत्रुघ्न ने केआरके की बेबाकी की तारीफ करते हुए कहा, 'उनकी सबसे बड़ी संपति उनका आत्मविश्वास रहा है। वह बिना किसी डर के बोलते हैं। उन्हें संविधान के अनुसार अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है, भले ही वो किसी को पसंद आए या न। वह अपने मन की बात बोलने में बिलकुल भी नहीं कतराते हैं। वह हालातों की साजिश का शिकार लग रहे हैं। भगवान उन्हें आशीर्वाद दे। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं और मुझे उम्मीद है कि केआरके को न्याय मिलेगा। जितना जल्दी जस्टिस मिलेगा, उतना अच्छा होगा। जय हिंद।'

8 साल पहले सोनाक्षी को लेकर पूछा था यह सवाल
अब बात करते हैं उस विवाद की जब केआरके ने सोनाक्षी सिन्हा को लेकर भद्दा कमेंट किया था। साल 2014 में केआरके ने सोनाक्षी पर कमेंट करते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लोगों से पूछते हुए लिखा था, 'अगर आपको लगता है कि बॉलीवुड में सबसे बड़े ब# सोनाक्षी सिन्हा के हैं तो मेरे इस ट्वीट को रीट्वीट कीजिए।' उनके इस ट्वीट के जवाब में सोनाक्षी ने लिखा था, 'प्लीज मेरे ट्वीट को रीट्वीट कीजिए अगर आपको लगता है कि केआरके महिलाओं की बेइज्जती कर रहा है और इसे उल्टा लटकाकर 4 जोरदार थप्पड़ मारने चाहिए।' हालांकि, बाद में केआरके ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

इन कारणों से गिरफ्तार हुए हैं केआरके
30 अगस्त को लंबे समय बाद मुंबई लौटे केआरके एक नहीं बल्कि कई वजहों से हिरासत में हैं। उन्होंने एयरपोर्ट से मलाड पुलिस ने दो साल पुराने केस में गिरफ्तार किया था। जहां से उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया। अब वे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। दरअसल, केआरके पर 2020 में कुछ विवादित ट्वीट्स को लेकर युवा सेना की कोर कमेटी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उनके के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा उनके खिलाफ एक और शिकायत की गई है जो जनवरी 2019 के पहले सप्ताह में सेक्स की मांग करने और शिकायतकर्ता का हाथ पकड़ने के लिए की गई है। 

और पढ़ें...

घूंसे-लातें चलाकर सोशल मैसेज देगी साउथ की यह एक्ट्रेस, बनना चाहती हैं ऋतिक रोशन और विकी कौशल की बाउंसर

जंगली लुक में अजीबो-गरीब हरकतें करती दिखीं निया शर्मा, इंटरनेट यूजर्स बोले- 'उर्फी से भी बड़ी नौटंकी आ गई'

'आशिकी 3' के अलावा 100 करोड़ प्लस बजट वाली यह फिल्म भी कर रहे कार्तिक आर्यन, ये हैं 5 अपकमिंग फिल्में

इस वजह से पंकज त्रिपाठी को जेल में बिताने पड़े थे 7 दिन, 6 साल तक पत्नी ने संभाला था पूरा घर-परिवार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

भेलपुरी बनाने में भी एक्सपर्ट Salman Khan, वायरल वीडियो देख चौंके फैंस
1100Cr कमा Dhurandhar ने लगाई BOX OFFICE पर दहाड़, अब आ रही OTT पर मचाने गदर