77 साल की उम्र में साइकिल चला कर कहां जाना चाहते हैं अमिताभ बच्चन, खुद ये जताई इच्छा

Published : May 20, 2020, 08:52 AM IST
77 साल की उम्र में साइकिल चला कर कहां जाना चाहते हैं अमिताभ बच्चन, खुद ये जताई इच्छा

सार

सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो फैंस के साथ पुराने किस्से-कहानियां शेयर करते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि आखिर वो साइकिल चलाकर कहां जाना चाहते हैं?

मुंबई. सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो फैंस के साथ पुराने किस्से-कहानियां शेयर करते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि आखिर वो साइकिल चलाकर कहां जाना चाहते हैं? इस वीडियो में शानदार नजरा देखने के लिए मिल रहा है और दो शख्स साइकिल चलाते दिख रहे हैं। 

अमिताभ ने कही ये बात 

अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'मैं वहां जाना चाहता हूं... वो भी मेरी साइकिल पर।' इस वीडियो को महानायक के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उस पर मजेदार कमेंट भी किए। एक फॉलोअर ने लिखा, 'बिग बी ऐसा करना मेरी भी बकेल लिस्‍ट में शामिल है।' ट्विटर पर इस वीडियो को कुछ ही घंटों में करीब 33 हजार लोगों ने लाइक किया और 453 हजार लोगों ने इसे देख लिया था। 

 

अमिताभ का वर्कफ्रंट 

वहीं अगर अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो फिलहाल 12 जून को ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 'गुलाबो सिताबो' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसे 'पीकू' की लेखक जूही चतुर्वेदी ने लिखा है। वहीं, फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है, जिनके साथ बच्चन ने 'पीकू' में काम किया था। फिल्‍म में आयुष्मान खुराना भी सपोर्टिंग रोल में हैं।  

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Salim Khan की जवानी के दिनों की 9 PHOTO, जो बताती हैं इंदौर से बॉलीवुड तक की पूरी कहानी
10000 Sqft में फैला है शाहिद कपूर का सी-फेसिंग होम, 8 PHOTOS में देखें घर का हर कोना