बॉलीवुड के जिन करीबियों को अनिल कपूर ने नहीं बुलाया बेटी की शादी में, अब उन्हें खुश करने लिया 1 फैसला

Published : Aug 16, 2021, 07:07 AM ISTUpdated : Aug 16, 2021, 03:53 PM IST
बॉलीवुड के जिन करीबियों को अनिल कपूर ने नहीं बुलाया बेटी की शादी में, अब उन्हें खुश करने लिया 1 फैसला

सार

अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर शादी के बंधन में बंध गई है। रिपोर्ट की मानें तो कपूर ने फैसला लिया है कि बॉलीवुड के जिन करीबी दोस्तों को वे बेटी की शादी में नहीं बुला पाए थे उनके लिए सोमवार (16 अगस्त) को एक डिनर पार्टी का आयोजन करेंगे। 

मुंबई. अनिल कपूर  (Anil Kapoor) की छोटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) शादी के बंधन में बंध गई है। रिया ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ शनिवार को सात फेरे लिए। हालांकि, इस शादी में रिश्तेदार और खास दोस्तों को मिलाकर करीब 30 लोग ही शामिल हुए। अनिल ने बेटी की शादी को काफी सीक्रेट रखा। आखिर वक्त तक किसी को नहीं पता चल पाया था कि उनकी बेटी की शादी है। हालांकि, उन्होंने यह कदम कोरोना को ध्यान में रखकर उठाया था। लेकिन अब एक खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो अनिल कपूर ने फैसला लिया है कि बॉलीवुड के जिन करीबी दोस्तों को वे बेटी की शादी में नहीं बुला पाए थे उनके लिए सोमवार (16 अगस्त) को एक डिनर पार्टी का आयोजन करेंगे। 


रिपोर्ट्स की मानें तो बेटी रिया की शादी इतने सिम्पल लेवल पर करने का एक कारण और भी है और वो यह कि रिया और करण हमेशा से चाहते थे कि उनकी शादी में ज्यादा शोर-शराबा और किसी भी तरह का तामझाम न हो। कपल की शादी अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले में ही हुई। इस शादी को अटेंड करने सोनम कपूर खासतौर पर कुछ दिनों पहले लंदन से मुंबई आई थी। वहीं, उनके पति आनंद आहूजा हाल ही में मुंबई पहुंचे थे।


12 साल से रिलेशनशिप में
आपको बता दें कि रिया कपूर पिछले 12 साल से करण बूलानी के साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि, दोनों ने कभी पब्लिकली या सोशल मीडिया इस बात को शो नहीं किया कि दोनों के बीच क्या रिश्ता है। वैसे, करण अक्सर कपूर फैमिली के फंक्शन्स में नजर आते रहे हैं। बता दें कि करण डायरेक्टर हैं और उन्होंने आयशा और'वेकअप सिड जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इसके साथ ही करण कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी कर चुके हैं। फिल्म आयशा में दौरान ही रिया और करण का अफेयर शुरू हुआ था। वहीं, रिया की बात करें तो वे भी प्रोड्यूसर है। उन्होंने Aisha (2010), Khoobsurat (2014) and Veere Di Wedding (2018) जैसी फिल्मों को प्रोड्यूसर किया है।

PREV

Recommended Stories

महिमा चौधरी के साथ सेट पर होता था बुरा बर्ताव, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया बड़ा शॉकिंग खुलासा
Dhurandhar Worldwide Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 600 CR पार, बस अब 2 फिल्मों को पछाड़ना बाकी