कोरोना में मदद को आगे आए अनुपम खेर, अस्पतालों में बंटवा रहे फ्री ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और वेंटिलेटर्स

Published : May 11, 2021, 07:38 PM IST
कोरोना में मदद को आगे आए अनुपम खेर, अस्पतालों में बंटवा रहे फ्री ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और वेंटिलेटर्स

सार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर देशभर में कहर बरपा रही है। इस दौरान आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हालांकि सुकून वाली बात ये है कि कई स्टार्स इस दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी हाथ बढ़ा रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं अनुपम खेर। अनुपम खेर (Anupam Kher) ने कोरोना के मरीजों की फ्री में सेवा करने का जिम्मा उठाया है। अनुपम खेर इलाज से संबंधित सामग्रियों को अस्पतालों तक फ्री में पहुंचवा रहे हैं। इसमें 'अनुपम खेर फाउंडेशन' के अलावा दो और फाउंडेशन मदद कर रहे हैं। 

मुंबई। कोरोना महामारी की दूसरी लहर देशभर में कहर बरपा रही है। इस दौरान आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हालांकि सुकून वाली बात ये है कि कई स्टार्स इस दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी हाथ बढ़ा रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं अनुपम खेर। अनुपम खेर (Anupam Kher) ने कोरोना के मरीजों की फ्री में सेवा करने का जिम्मा उठाया है। अनुपम खेर इलाज से संबंधित सामग्रियों को अस्पतालों तक फ्री में पहुंचवा रहे हैं। इसमें 'अनुपम खेर फाउंडेशन' के अलावा दो और फाउंडेशन मदद कर रहे हैं। 

 

बता दें अनुपम खेर फाउंडेशन ने इस काम को अमेरिका के 'ग्लोबल कैंसर फाउंडेशन' और देश में स्थित 'भारत फोर्ज' के साथ मिलकर शुरू किया है। ये अस्पतालों और एम्बुलेंस को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, वेंटिलेटर्स, बैगपैक ऑक्सीजन मशीन, ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर्स और तमाम लाइफ सेविंग चीजों को फ्री डिलिवरी कर रहे हैं। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है। 

अनुपम खेर ने इस वीडियो में बताया कि कोरोना से लड़ने के लिए हम देश के अलग-अलग हिस्सों में मरीज़ों के लिए जरूरी चीजें अस्पतालों तक पहुंचा रहे हैं। हमारा फाउंडेशन महाराष्ट्र, बिहार, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के शहरों में इस सुविधा को उपलब्ध कराएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर कोरोना पीड़ितों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू करेंगे। उनका कहना है कि इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए जाने-माने साइकोलॉजिट्स और साइकोथेरेपिस्ट कोरोना मरीजों और उनके परिजनों से बात करेंगे और उन्हें मेंटल डिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद करेंगे। 

 

अनुपम खेर के इस काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- ग्रेट प्रोजेक्ट सर। एक और शख्स ने लिखा- अनुपम सर के इस प्रोजेक्ट को हम एप्रिशिएट करते हैं। एक शख्स ने अनुपम खेर की तारीफ करते हुए कहा- नेक नीयत, बेहतरीन तरीका। मदद ईश्वर करता है और किसी को इसका निमित्त चुन लेता है। ईश्वर द्वारा चुना हुआ निमित्त बनने के लिए हार्दिक बधाई। भविष्य के लिए शुभकामनाएं और किरण जी के लिए दुआएं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, मार्च में भिड़ेंगी दो बड़ी फिल्में, अभी कौन आगे?
ShahRukh Khan का 'किंग' के बाद फराह खान की इस फिल्म में डबल रोल? दो डिफरेंट कैरेक्टर में आएंगे नजर