
मुंबई. 'संदीप और पिंकी फरार' का नया ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इसमें सबकुछ एकदम नया नजर आ रहा है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी इस ट्रेलर में काफी इम्प्रेसिव नजर आ रही है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च, 2021 को रिलीज की जाएगी। ट्रेलर में जबरदस्त सस्पेंस देखने के लिए मिल रहा है। वीडियो की शुरुआत पिंकी दहिया यानी अर्जुन कपूर और संदीप कौर यानी परिणीति चोपड़ा से होती है।
रेलवे स्टेशन पर होती है दोनों की मुलाकात
ट्रेलर में जबरदस्त सस्पेंस है। 1 मिनट 46 सेकंड के 'संदीप और पिंकी फरार' के इस ट्रेलर की शुरुआत पिंकी दहिया और संदीप कौर (अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा) से होती है। दोनों रेलवे स्टेशन पर दिख रहे हैं और परिणीति अर्जुन कपूर से पूछती है कि वह कहां जा रहा है। इसके बाद वहीं से शुरू होती है उनके साथ की कहानी। दोनों वहां से साथ में भागते हैं।
ट्रेलर में वो झलकियां हैरान करने वाली हैं, जिनमें अर्जुन कपूर यानी पिंकी कई बार संदीप की जान लेने की कोशिश करता दिखता है। इस ट्रेलर के अंत में पिंकी संदीप का गला दबाता। शुरुआत से लेकर अंत तक इस ट्रेलर में सस्पेंस ही सस्पेंस नजर आ रहा है।
पिछले साल रिलीज किया गया था फिल्म का पहला ट्रेलर
बता दें कि 'संदीप और पिंकी फरार' का पहला ट्रेलर पिछले साल 4 मार्च 2020 को आया था। दरअसल, तब यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज पर रोक लग गई। अब एक साल बाद इस फिल्म को इसी महीने रिलीज करने की पूरी तैयारी है। 10 दिनों बाद यानी की ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।