सस्पेंस से भरा है 'संदीप और पिंकी फरार' का नया ट्रेलर, पिछले साल रिलीज हुआ था पहला वीडियो

 'संदीप और पिंकी फरार' का नया ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इसमें सबकुछ एकदम नया नजर आ रहा है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी इस ट्रेलर में काफी इम्प्रेसिव नजर आ रही है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च, 2021 को रिलीज की जाएगी। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2021 9:21 AM IST

मुंबई. 'संदीप और पिंकी फरार' का नया ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इसमें सबकुछ एकदम नया नजर आ रहा है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी इस ट्रेलर में काफी इम्प्रेसिव नजर आ रही है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च, 2021 को रिलीज की जाएगी। ट्रेलर में जबरदस्त सस्पेंस देखने के लिए मिल रहा है। वीडियो की शुरुआत पिंकी दहिया यानी अर्जुन कपूर और संदीप कौर यानी परिणीति चोपड़ा से होती है। 

रेलवे स्टेशन पर होती है दोनों की मुलाकात 

Latest Videos

ट्रेलर में जबरदस्त सस्पेंस है। 1 मिनट 46 सेकंड के 'संदीप और पिंकी फरार' के इस ट्रेलर की शुरुआत पिंकी दहिया और संदीप कौर (अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा) से होती है। दोनों रेलवे स्टेशन पर दिख रहे हैं और परिणीति अर्जुन कपूर से पूछती है कि वह कहां जा रहा है। इसके बाद वहीं से शुरू होती है उनके साथ की कहानी। दोनों वहां से साथ में भागते हैं।

ट्रेलर में वो झलकियां हैरान करने वाली हैं, जिनमें अर्जुन कपूर यानी पिंकी कई बार संदीप की जान लेने की कोशिश करता दिखता है। इस ट्रेलर के अंत में पिंकी संदीप का गला दबाता। शुरुआत से लेकर अंत तक इस ट्रेलर में सस्पेंस ही सस्पेंस नजर आ रहा है।

पिछले साल रिलीज किया गया था फिल्म का पहला ट्रेलर

बता दें कि 'संदीप और पिंकी फरार' का पहला ट्रेलर पिछले साल 4 मार्च 2020 को आया था। दरअसल, तब यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज पर रोक लग गई। अब एक साल बाद इस फिल्म को इसी महीने रिलीज करने की पूरी तैयारी है। 10 दिनों बाद यानी की ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata Death: टाटा परिवार कैसे बना देश का सबसे बड़ा व्यापारिक घराना
दुर्गा पूजा में ब्रा पहनकर पहुंची अभिनेत्री, यूजर बोले- यहां तो ढंग के कपड़े पहन लेती
विजयादशमी की शुभकामनाएं: ये हैं श्रीराम और शस्त्र पूजा के 3 शुभ मुहूर्त
Ratan Tata के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे कौन-कौन दिग्गज
अपने लाडले डॉग 'GOA' के लिए कितनी दौलत छोड़ गए RATAN TATA?