सलमान के बर्थडे पर ही मां बनेंगी अर्पिता, बहन की डिलिवरी के चलते मुंबई नहीं छोड़ेंगे भाईजान

Published : Dec 26, 2019, 06:09 PM ISTUpdated : Dec 26, 2019, 08:57 PM IST
सलमान के बर्थडे पर ही मां बनेंगी अर्पिता, बहन की डिलिवरी के चलते मुंबई नहीं छोड़ेंगे भाईजान

सार

सलमान के लिए उनका 54वां बर्थडे बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इसी दिन उनकी बहन अर्पिता खान ने सिजेरियन डिलिवरी के जरिए अपने दूसरे बच्चे बच्चे को जन्म देने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी डिलिवरी हिंदुजा अस्पताल में हो सकती है।

मुंबई। सलमान खान 27 दिसंबर को 54 साल के हो जाएंगे। इस मौके पर उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जोर-शोर से तैयारी शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान इस बार अपना जन्मदिन हर बार की तरह पनवेल स्थित फॉर्महाउस में नहीं मनाएंगे। दरअसल, खबरें हैं कि सलमान के बर्थडे पर ही उनकी छोटी बहन अर्पिता अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में भाईजान ने अपना बर्थडे मुंबई में ही मनाने की तैयारी की है। बता दें कि अर्पिता का ये लास्ट मंथ चल रहा है। 

 

बहन अर्पिता देंगी खास तोहफा :
सलमान के लिए उनका 54वां बर्थडे बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इसी दिन उनकी बहन अर्पिता खान ने सिजेरियन डिलिवरी के जरिए अपने दूसरे बच्चे बच्चे को जन्म देने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी डिलिवरी हिंदुजा अस्पताल में हो सकती है। 

 

सलमान के बर्थडे पर आ सकते हैं ये मेहमान : 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सलमान अपना जन्मदिन भाई सोहेल खान के घर में मना सकते हैं। सोहेल फिलहाल मुंबई के पाली हिल में रहते हैं। सलमान का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए इस बार सोहेल के घर पर ही एक पार्टी रखी गई है, जिसमें बॉलीवुड के नामी-गिरामी स्टार्स शामिल हो सकते हैं। सलमान के बर्थडे पर पहुंचने वाले गेस्ट की लिस्ट में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, सई मांजरेकर, कबीर खान, जैकलीन फर्नांडीज के नाम शामिल हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

2026 में इन 7 डायरेक्टर्स की फिल्में फोड़ेगी BO, चौथे नंबर वाले की मूवी का सबको इंतजार
Dhurandhar Day 40 Collection: 1300 करोड़ी हुई रणवीर सिंह की फिल्म, 40वें दिन की इतनी कमाई