पहली बार गर्लफ्रेंड को बाहों में लिए नजर आए रणबीर कपूर, खिलखिलाकर हंसती दिखीं आलिया

 करीना कपूर और सैफ अली खान ने क्रिसमस पर ग्रैंड पार्टी दी।  पार्टी में करीना कपूर गर्ल गैंग यानी मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर के साथ पोज देती दिखीं। इनके अलावा पार्टी में करन जौहर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, महीप कपूर, संजय कपूर, मलाइका का बेटा अरहान, सैफ का बेटा इब्राहिम भी नजर आए। पार्टी से जुड़ी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 25, 2019 12:41 PM IST / Updated: Dec 31 2019, 10:37 AM IST

मुंबई.  करीना कपूर और सैफ अली खान ने क्रिसमस पर ग्रैंड पार्टी दी। इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी पहुंचे। पार्टी में करीना कपूर गर्ल गैंग यानी मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर के साथ पोज देती दिखीं। इनके अलावा पार्टी में करन जौहर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, महीप कपूर, संजय कपूर, मलाइका का बेटा अरहान, सैफ का बेटा इब्राहिम भी नजर आए। पार्टी से जुड़ी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ये फोटो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से जुड़ी है। एक फोटो में जहां रणबीर आलिया को बाहों में लिए दिख रहे हैं वहीं, एक फोटो में आलिया नशे में टुन्न नजर आ रही हैं।  

 

पहली बार आलिया को लिया बाहों में 
यूं तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अक्सर साथ देखा जाता है। लेकिन बुधवार को जो फोटोज सामने आईं है उसमें रणबीर, आलिया को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं। ये पहली बार जब रणबीर-आलिया इतने ज्यादा करीब नजर आए। रणबीर ने बकायदा आलिया को बाहों में लेकर मीडिया फोटोग्राफर्स को पोज दिए। रणबीर को ऐसा करता देख आलिया ठहाका लगाने से खुद को रोक नहीं पाई। 


'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर मिले थे
रणबीर और आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर मिले थे। तभी से दोनों के बीच अफेयर की खबरें आ रही है। वैसे आलिया भट्ट मीडिया के सामने रणबीर से अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं बोलतीं लेकिन रणबीर इस मामले में थोड़ा बहुत रिएक्ट करते रहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था - 'नहीं मैं सिंगल नहीं हूं, मैं कभी सिंगल हो ही नहीं सकता'। इसके बाद ये पूछे जाने पर कि क्या वो आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं, रणबीर ने मजाकिया अंदाज में कहा 'मैं इस सवाल का जवाब देने के लिए 'राजी' नहीं हूं'।

Share this article
click me!