
मुंबई. नागरिकता कानून को लेकर बॉलीवुड दो हिस्सों में बंटा हुआ है। तमाम सितारे इस कानून को लेकर अपने-अपने विचार रख रहे हैं। हुमा कुरैशी, फरहान अख्तर और स्वरा भास्कर जैसे सिनेमा जगते के स्टार्स कानून का विरोध कर रहे हैं। वहीं, कंगना लगातार नागरिकता कानून के पक्ष में अपनी राय रख रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने विरोध कर रहे लोगों पर गुस्सा निकाला है। उनक कहना है कि लोकतंत्र के नाम पर हिंसा भड़काना गलत है।
कंगना ने कही ये बात
सोमवार को 'पंगा' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट के दौरान कंगना ने नागरिकता कानून को लेकर मीडिया से बात की। एक्ट्रेस ने कहा, 'लोकतंत्र के नाम पर हिंसा को भड़काना गलत है। देश में हिंसा करने से बहुत फर्क पड़ता है। क्योंकि, हम देश की जनसंख्या हैं और इसमें से केवल 3 से 4 प्रतिशत ही लोग टैक्स चुकाते हैं। इसी टैक्स के भरोसे ही सबको रहना पड़ता है। जो लोग देश का माहौल खराब कर रहे हैं। बसों, ट्रेनों को जला रहे हैं। ऐसे में ये सारे अधिकार आपको कौन दे रहा है। एक-एक बस की कीमत 90-90 लाख रुपए है। ये कोई छोटा अमाउंट नहीं है। विरोध करना है तो शांति करें, हिंसा भड़का कर नहीं। आज हम लोकतंत्र में हैं। आपका लीडर आपके बीच से ही आता है। कोई इटली और जापान से नहीं।'
टैक्स वाले बयान पर फंसी कंगना
कंगना ने देश के हित में तो लोगों से हिंसा ना भड़काने की अपील की लेकिन टैक्स वाले बयान पर वो बुरी तरह से फंस गईं। एक यूजर ने बोला- 'टैक्स केवल देश के 3-4% लोग ही नहीं बल्कि देश का एक भिखारी भी चुकाता है।' इसके साथ ही अन्य यूजर्स ने उनका सपोर्ट किया। लोगो ने कहा कि एक्ट्रेस देश के लोगों की नहीं बल्कि पब्लिक प्रॉपर्टी को नष्ट ना करने के लिए ऐसा बोल रही हैं।
इन सितारों ने किया था विरोध कर रहे छात्रों का सपोर्ट
बता दें, दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी (एएमयू) में हुए छात्रों के प्रदर्शन में काफी हिंसा हुई थी और कथित तौर पर पुलिस पर छात्रों के साथ बर्बरता के आरोप लगे थे। इसके बाद स्वरा भास्कर, सुशांत सिंह, ऋचा चड्ढा, फरहान अख्तर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, तिग्मांशु धूलिया, आलिया भट्ट, सौरभ शुक्ला, दिया मिर्जा, हंसल मेहता, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, परिणीति चोपड़ा, हुमा कुरैशी, निमरत कौर, मनोज बाजपेयी जैसे बड़े फिल्मी सितारे नागरिता कानून का विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में सामने आए थे।
रिपब्लिक डे पर रिलीज होगी 'पंगा'
वहीं, अगर बात की जाए कंगना रनोट की फिल्म 'पंगा' की तो वो अगले साल 24 जनवरी, 2020 को रिपब्लिक के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को अश्वीनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है। ये मूवी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा भी लीड रोल प्ले कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।