जेटली के निधन पर बॉलीवुड में शोक, 20 साल पहले की मुलाकात को याद कर भावुक हुआ 'नायक' का एक्टर

Published : Aug 24, 2019, 06:27 PM ISTUpdated : Aug 24, 2019, 07:26 PM IST
जेटली के निधन पर बॉलीवुड में शोक, 20 साल पहले की मुलाकात को याद कर भावुक हुआ 'नायक' का एक्टर

सार

अनिल कपूर ने ट्वीट में लिखा, 'करीब 20 साल पहले मैं अरुण जेटली से मिला था। उनका निधन हमारे राष्ट्र के लिए क्षति है। वे बहुत याद आएंगे। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।'

मुंबई. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का 66 साल की उम्र में शनिवार को कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस दिल्ली के एम्स में ली। जेटली काफी लंबे समय से बीमार थे। उन्हें एम्स में 9 अगस्त, 2019 को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वे कानूनी और राजनीतिक मुद्दों पर अच्छी समझ रखने वाले नेता थे। इसके साथ ही देश-विदेश के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उनके काफी अच्छे संबंध रहे थे। सिनेमा जगत में भी उनके निधन पर शोक की लहर है। इस दौरान अनिल कपूर ने दुख जताते हुए ट्वीट किया और 20 साल पहले की मुलाकात को यादकर भावुक हुए हैं। 

एक्टर ने ट्वीटकर लिखी ये बात

अनिल कपूर ने ट्वीट में लिखा, 'करीब 20 साल पहले मैं अरुण जेटली से मिला था। उनका निधन हमारे राष्ट्र के लिए क्षति है। वे बहुत याद आएंगे। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।' इसके साथ ही सनी देओल ने लिखा, 'देश ने एक महान नेता खो दिया। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार के लिए।' वहीं अदनान सामी ने लिखा, 'अरुण जेटली के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ, वह बहुत ही दयालू व्यक्ति थे।' इनके अलावा रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, 'अरुण जेटली के निधन पर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।'

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikkis Box Office Day 7: अगस्त्य नंदा की मूवी की फूली सांसें, सातवें दिन का देखें हाल
No.1 पर Dhurandhar, बनी देश की सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म-पछाड़ा पुष्पा 2 को