
मुंबई. आयुष्मान खुराना और नुसरत भारुचा स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल' 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में हाल ही में मूवी का नया गाना 'गट-गट...' रिलीज किया गया है। इससे पहले फिल्म में मराठी सॉन्ग 'धागाला लागली...' रिलीज किया गया था। 'गट-गट...' सॉन्ग ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। इसक वीडियो को एक दिन में 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही ये गाना यूट्यूब पर 31वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
मीत ब्रदर्स ने दी है गाने को आवाज
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के नए गाने 'गट-गट...' को मीत ब्रदर्स के जस जैलदार और खुशबू ग्रेवाल ने अपनी आवाज दी है। ये सॉन्ग एक पंजाबी गाना है। इसके लिरिक्स कुमार ने दिए हैं। इस गाने पर आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा ने जबरदस्त डांस मूव्ज दिखाए हैं। इसे सुनने के बाद हर कोई झूमने पर मजबूर हो सकता है। बहरहाल, इस फिल्म को डायरेक्टर राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है।
ऐसी है फिल्म की कहानी
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो लड़कियों की आवाज में लोगों से मनचाही बातें करता है। इसमें वे पूजा बनकर सभी के दिल पर राज करते नजर आएंगे। उनके इसी टैलेंट के कारण उन्हें एक रेडियो स्टेशन में नौकरी मिल जाती है, जहां आयुष्मान को रेडियो सुनने वालों से लड़की की आवाज में बात करने के लिए कहा जाता है। कुछ ही समय में, 'पूजा' की आवाज पूरे शहर को अपना दीवाना बना लेती है और हर कोई इस आवाज को अपना दिल दे बैठता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।