कपिल शर्मा के शो में अब तक क्यों नहीं गए संजय दत्त? संजू बाबा ने खुद बताई एक बड़ी वजह

Published : Sep 11, 2019, 08:00 PM IST
कपिल शर्मा के शो में अब तक क्यों नहीं गए संजय दत्त? संजू बाबा ने खुद बताई एक बड़ी वजह

सार

बता दें कि 'प्रस्थानम' एक पॉलिटिकल थ्रिलर मूवी है। इसमें संजय दत्त के अलावा जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, अली फजल और चंकी पांडे अहम रोल में नजर आएंगे। डायरेक्टर देवा कट्टा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी। 

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा के पॉपुलर शो में इस बार संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' की टीम पहुंचने वाली है। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें कपिल शर्मा संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त का वेलकम करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में कपिल शर्मा 
संजय दत्त से कहते हैं- ''पाजी वैसे मुझे शेर-वेर बोलने नहीं आते लेकिन मैंने आपके लिए एक शेर रटा है। दुआओं में अपनी असर आ गया है, जिसको चाहते थे वो आज घर आ गया है।"

संजय दत्त ने कपिल के शो में न आने की बताई एक खास वजह...
इसके बाद कपिल संजय दत्त से सवाल पूछते हैं- पाजी बड़ी देर लगा दी आपने आने में ? इस पर संजय दत्त हंसते हुए जवाब देते हैं, "भइया वो अपने तारे नहीं मिल रहे थे। जब आपका शो आया तब मैं अंदर था और जब बाहर आया तो शो बंद हो गया था।" ये सुनते ही कपिल शर्मा और जज अर्चना पूरन सिंह जोर-जोर से हंसने लगते हैं। 

 

कपिल ने मान्यता से भी पूछा सवाल...
शो में कपिल शर्मा ने संजय दत्त की पत्नी मान्यता से भी मजेदार सवाल किए। कपिल ने पूछा- ''मैम कभी ऐसा हुआ है कि आप सेट पर गई हों और वहां देखा हो कि संजय बाबा किसी को जादू की झप्पी दे रहे हों। फिर आपने उन्हें थपकी दी हो। मान्यता इसका जवाब देतीं, इससे पहले ही कपिल ने कहा कि मेरी वाली तो ढंग से क्लास लगाती है। बता दें कि शो में संजय, मान्यता दत्त के साथ चंकी पांडे, अमायरा दस्तूर और अली फजल भी पहुंचे। कपिल ने अमायरा दस्तूर से भी सवाल किए।  

20 सितंबर को रिलीज होगी प्रस्थानम...
बता दें कि 'प्रस्थानम' एक पॉलिटिकल थ्रिलर मूवी है। इसमें संजय दत्त के अलावा जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, अली फजल और चंकी पांडे अहम रोल में नजर आएंगे। डायरेक्टर देवा कट्टा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Movies Releasing In June 2026: जून में रिलीज होंगी ये 7 बड़ी हिंदी फिल्में, नोट कर लें तारीख
Priyanka Chopra Pool Photos: शूटिंग छोड़ पूल में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुईं तस्वीरें!