Dream Girl: कमाई के मामले में आयुष्मान ने पहले दिन ही तोड़ा अपना रिकॉर्ड, इन एक्टर्स को भी छोड़ा पीछे

Published : Sep 14, 2019, 01:23 PM IST
Dream Girl: कमाई के मामले में आयुष्मान ने पहले दिन ही तोड़ा अपना रिकॉर्ड, इन एक्टर्स को भी छोड़ा पीछे

सार

आयुष्मान ने अपने 7 साल लंबे करियर में कुल 12 फिल्में की हैं। इनमें 'विक्की डोनर', 'दम लगाके हइशा', 'बरेली की बर्फी', 'शुभ मंगल सावधान', 'अंधाधुन' और 'बधाई हो', 'आर्टिकल 15' और 'ड्रीमगर्ल' जैसी फिल्में सुपरहिट साबित हुईं।

मुंबई। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' 13 सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन आयुष्मान की अब तक की सभी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। 'ड्रीम गर्ल' आयुष्मान खुराना की ओपनिंग डे पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 10.05 करोड़ का कलेक्शन किया, जो उनकी अब तक की सभी फिल्मों के पहले दिन की कमाई से काफी ज्यादा है। 

विक्की कौशल की फिल्म को भी छोड़ा पीछे...
फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' (10.05 करोड़) ने इसी साल जनवरी में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' को भी पीछे छोड़ दिया है। उरी ने पहले दिन 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 6 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'छिछोरे' भी पहले दिन महज 7.32 करोड़ ही कमा पाई थी। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुकाछुपी' 8.01 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई थी। वहीं, कंगना रनोट की 'जजमेंटल है क्या' ने 5.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

आयुष्मान ने तोड़ा अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड

फिल्मकमाई (करोड़ रुपए में)
ड्रीम गर्ल

10.05

बधाई हो7.35
आर्टिकल 155.02
शुभ मंगल सावधान2.71
अंधाधुन2.70
बरेली की बर्फी2.42

आयुष्मान ने अब तक दीं 7 सुपरहिट फिल्में 

आयुष्मान ने अपने 7 साल लंबे करियर में कुल 12 फिल्में की हैं। इनमें 'विक्की डोनर', 'दम लगाके हइशा', 'बरेली की बर्फी', 'शुभ मंगल सावधान', 'अंधाधुन' और 'बधाई हो', 'आर्टिकल 15' और 'ड्रीमगर्ल' जैसी फिल्में सुपरहिट साबित हुईं।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

TOXIC पीछे हटते ही चमकी धुरंधर 2 की किस्मत, एडवांस बुकिंग में मचा रही गदर
शाहरुख खान की KING में स्टार्स की फौज, मूवी में दिखेंगे बॉलीवुड के 70% स्टार्स-चौंका देगा विलेन का नाम