
एंटरटेनमेंट डेस्क. वरुण धवन (Varun Dhawa) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धीमी शुरुआत मिली है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फिल्म ने पहले शुक्रवार यानी 25 नवम्बर को महज 6-7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस मामले में यह बॉलीवुड की कई फ्लॉप फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन से भी पीछे रही है। इतना ही नहीं, 'भेड़िया' पहले दिन वरुण धवन की ही पिछली फिल्म 'जुग जुग जियो' से आगे भी नहीं निकल पाई है। राज मेहता के निर्देशन में बनी 'जुग जुग जियो' ने पहले दिन लगभग 9.28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें : Bhediya Review: वरुण धवन की फिल्म देख किसी ने कहा 'आ...थू', तो कोई बोला- कसम से मजा आ गया
इन 9 फ्लॉप फिल्मों से पीछे रही 'भेड़िया'
अगर इस साल की सभी बॉलीवुड फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो 'भेड़िया' की हालत यह है कि यह 15वें नंबर पर नजर आती है। जबकि इनमें से 9 फ़िल्में फ्लॉप हैं। लेकिन उनका ओपनिंग कलेक्शन 'भेड़िया' से ज्यादा रहा है। लिस्ट में देखिए सभी 15 फिल्मों का हाल...
| रैंक | फिल्म | रिलीज डेट | ओपनिंग कलेक्शन | लाइफटाइम कलेक्शन | बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट |
| 1 | ब्रह्मास्त्र पात्र वन : शिवा | 9 सितम्बर | 36 करोड़ रुपए | 257.44 करोड़ रुपए | हिट |
| 2 | दृश्यम 2 | 18 नवम्बर | 15.38 करोड़ रुपए | 104.66 करोड़ रुपए* | हिट |
| 3 | राम सेतु | 25 अक्टूबर | 15.25 करोड़ रुपए | 71.62 करोड़ रुपए | फ्लॉप |
| 4 | भूल भुलैया 2 | 20 मई | 14.115 करोड़ रुपए | 185.92 करोड़ रुपए | ब्लॉकबस्टर |
| 5 | बच्चन पांडे | 18 मार्च | 13.25 करोड़ रुपए | 49.98 करोड़ रुपए | फ्लॉप |
| 6 | लाल सिंह चड्ढा | 11 अगस्त | 11.70 करोड़ रुपए | 58.73 करोड़ रुपए | फ्लॉप |
| 7 | सम्राट पृथ्वीराज | 3 जून | 10.70 करोड़ रुपए | 68.05 करोड़ रुपए | फ्लॉप |
| 8 | विक्रम वेधा | 30 सितम्बर | 10.58 करोड़ रुपए | 78.66 करोड़ रुपए | फ्लॉप |
| 9 | गंगूबाई काठियावाड़ी | 25 फ़रवरी | 10.50 करोड़ रुपए | 129.10 करोड़ रुपए | एवरेज |
| 10 | शमशेरा | 22 जुलाई | 10.25 करोड़ रुपए | 42.48 करोड़ रुपए | फ्लॉप |
| 11 | जुग जुग जियो | 24 जून | 9.28 करोड़ रुपए | 85.03 करोड़ रुपए | एवरेज |
| 12 | रक्षा बंधन | 11 अगस्त | 8.20 करोड़ रुपए | 44.39 करोड़ रुपए | फ्लॉप |
| 13 | थैंक यू | 25 अक्टूबर | 8.10 करोड़ रुपए | 34.89 करोड़ रुपए | फ्लॉप |
| 14 | एक विलेन रिटर्न्स | 29 जुलाई | 7.05 करोड़ रुपए | 41.69 करोड़ रुपए | फ्लॉप |
| 15 | भेड़िया | 25 नवम्बर | 6-7 करोड़ रुपए* | 6-7 करोड़ रुपए* | - |
नोट : जिन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन के आगे * (स्टार) लगा है, वह इस बात का संकेत है कि फ़िल्में अब भी कमाई कर रही हैं।
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म
'भेड़िया' राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री' और आयुष्मान खुराना, भूमि पेडणेकर स्टारर 'बाला' जैसी फ़िल्में बना चुके डायरेक्टर अमर कौशिक (Amar Kaushik) की फिल्म है, जिसे दिनेश विजान (Dinesh Vijan) ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, वरुण शर्मा और कृति सेनन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। ट्रेड के सूत्रों का कहना है कि फिल्म को सम्मानजनक स्कोर हासिल करने के लिए ना केवल शनिवार और रविवार के कलेक्शन में बढ़त हासिल करनी होगी, बल्कि सोमवार को भी शुक्रवार के कलेक्शन के मुकाबले ज्यादा कमाई करनी पड़ेगी।
और पढ़ें...
आमिर खान की बेटी को फातिमा सना शेख ने किया Kiss, दामाद के साथ नाचीं भी, देखें 6 PHOTOS
हाई हिल में लड़खड़ाईं दीपिका तो फैन ने संभाला, शुक्रिया कहने की बजाय भड़कीं तो लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
दुबई की यात्रा नहीं कर पाएंगी उर्फी जावेद, इस वजह से लगा एक्ट्रेस पर BAN
बनने लगा रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के सपनों का घर, देश की सबसे महंगी प्रॉपर्टी में है शामिल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।