
मुंबई. 70 साल के मिथुन चक्रवर्ती (mithun chakraborty) की तबीयत अचानक शूटिंग के दौरान खराब हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो वे फिल्म द कश्मीर फाइल्स की शूटिंग के दौरान सेट पर ही गिर पड़े थे, जिसके बाद शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार फूड पॉइजनिंग की वजह से उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि वे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद उन्होंने सीक्वेंस पूरी की। आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग नवंबर से ही मसूरी में चल रही है।
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बताया कि एक एक्शन सीन की शूटिंग चल रही थी, जो बड़े पैमाने पर की जा रही थी। शूटिंग का सीन मिथुन जी के किरदार के इर्द-गिर्द था। फूड पॉइजनिंग की वजह से उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि वे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद उन्होंने सीक्वेंस पूरी की। इतना ही नहीं विवेक ने मिथुन की तारीफ करते हुए कहा कि वे पिछले चार दशक से काम कर रहे हैं और ऐसा कभी नहीं हुआ कि वे सेट पर गिर गए हो।
फिल्म द कश्मीर फाइल्स की बात करें तो यह फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म, नरसंहार और उनके पलायन की कहानी दिखाएगी। फिल्म में मिथुन के अलावा अनुपम खेर और पुनीत इस्सर भी लीड रोल में हैं। मिथुन आखिरी बार 2019 में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ताशकंद फाइल में नजर आए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।