
मुंबई. 1990 में आई अनिल कपूर की फिल्म 'कृष्ण कन्हैया' में उनके पिता का रोल प्ले करने वाले एक्टर श्रीराम लागू का मंगलवार 17 दिसंबर को देर रात निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में पुणे के निजी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। वे बॉलीवुड फिल्मों के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। श्रीराम लागू पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिनों से उनकी पीड़ा और भी बढ़ गई थी, जिसके चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
एक्टर के अलावा डॉक्टर भी थे श्रीराम लागू
श्रीराम लागू एक्टर के अलावा डॉक्टर भी थे। उन्होंने रंगमंच पर करीब 50 साल में 211 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों में काम काम कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने 40 से ज्यादा मराठी, हिंदी और गुजराती नाटकों में काम किया। वहीं, 20 मराठी प्ले भी डायरेक्ट किए। लागू एक्टर के अलावा एक पेशेवर ईएनटी सर्जन भी थे। उनकी आत्मकथा का शीर्षक है 'लमाण', जिसका हिंदी में अर्थ है 'मालवाहक'।
41 साल पहले मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड
श्रीराम लागू को 41 साल पहले 1978 में हिंदी फिल्म 'घरौंदा' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। मराठी प्ले नट सम्राट में निभाए गए किरदार के लिए वह जाने जाते हैं। 1960 के दौर में लागू ने पुणे और तंजानिया में मेडिकल प्रैक्टिस की। 1969 में वह फुल टाइम एक्टर हो गए। उन्हें मराठी सिनेमा में महान दर्जा दिया जाता है। मराठी में उन्होंनें कई सुपरहिट फिल्में की है। जिसमें 'सिंहासन', 'पिंजरा' और 'मुक्ता' शामिल हैं। इन सभी के अलावा उनकी सबसे प्रतिष्ठित कृतियों में गिधडे, गार्बो और आत्ममाथा शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने श्रीराम लागू के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'सदी के महान कलाकार श्रीराम लागू जी को मेरी तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि। हमने एक बहुमुखी व्यक्तित्व को खो दिया है। एक अद्वितीय थिएटर अभिनेता ने सिल्वर स्क्रीन पर अपना दबदबा बनाया और प्रभाव पैदा किया। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे।'
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने श्रीराम लागू को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने ट्वीट करके लिखा, 'डॉ. श्रीराम लागू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने सालों तक अपनी एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन किया। उन्हें उनके काम की वजह से हमेशा याद किया जाएगा। उनके प्रशंसकों के साथ मेरी सांत्वना है।' इनके अलावा बॉलीवुड में भी इनके निधन के कारण शोक की लहर है। ऋषि कपूर और फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया और दुख जताया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।