Bollywood Update: मां के बाद अब इस एक्टर के नाना ने भी कहा दुनिया को अलविदा, शेयर की इमोशनल पोस्ट

Published : Apr 25, 2021, 09:40 AM ISTUpdated : Apr 25, 2021, 03:43 PM IST
Bollywood Update: मां के बाद अब इस एक्टर के नाना ने भी कहा दुनिया को अलविदा, शेयर की इमोशनल पोस्ट

सार

एक्टर अली फजल ने अपने नाना को खो दिया। उन्होंने नाना के साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर की और  एक इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा- उन्होंने पिता की तरह मेरी देखभाल की। जितना मुझे याद है उन्होंने मुझे अपने साथ तब से ही रख लिया था जबसे मेरे पेरेंट्स अलग-अलग जीने लगे थे। तो जब मेरे पिता मिड‍िल-ईस्ट में कहीं होते तो वो मेरे नाना ही थे जिन्होंने मुझपर प्यार बरसाया, मेरी देखभाल की।

मुंबई. एक्टर अली फजल ने अपने नाना को खो दिया। उन्होंने नाना के साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर की और  एक इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा- उन्होंने पिता की तरह मेरी देखभाल की। जितना मुझे याद है उन्होंने मुझे अपने साथ तब से ही रख लिया था जबसे मेरे पेरेंट्स अलग-अलग जीने लगे थे। तो जब मेरे पिता मिड‍िल-ईस्ट में कहीं होते तो वो मेरे नाना ही थे जिन्होंने मुझपर प्यार बरसाया, मेरी देखभाल की। नानी के साथ। लंबी सी छोटी कहानी। वे रात में चल बसे। उनकी बेटी यानी मेरी मां के जाने का एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। बता दें दि पिछले साल जून अली फजल की मां का निधन हुआ था।


आइए जानते हैं ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े कुछ और बिग अपडेट...

 

#ट्रोलर के निशाने पर आई कंगना रनोट
कंगना रनोट और तापसी पन्नू एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर नीचा दिखाने की कोई कसर नहीं छोड़ती है। इसी बीच कंगना ने एक बार फिर से तापसी की खिल्ली उड़ाते हुए उन्हें शी-मैन बता दिया। कंगना ने तापसी को ये टैग अर्बन डिक्शनरी की पोस्ट पर दिया है। कंगना ने तापसी को निशाना बनाया। अर्बन डिक्शनरी के ट्वीट पर कमेंट करते हुए कंगना ने लिखा- हा हा हा… शी-मैन ये बात जानकर बहुत खुश होंगे। अगले ट्वीट में कंगना ने लिखा- शी मैन होना बेकार है। ये बहुत दुखद है। मुझे लगता है टफ लुक्स तापसी पन्नू के लिए एक कॉम्पलीमेंट है। पता नहीं लोग मेरे बारे में नकारात्मक सोच क्यों रखते हैं। ये बात गलत है। अर्बन डिक्शनरी के ट्वीट में लिखा था- तापसी पन्नू बॉलीवुड के उन सेलेब्स में से एक हैं जो अपने कड़वे जवाबों के लिए जाने जाते हैं। लोग तापसी को कंगना  की सस्ती कॉपी बताते हैं। तापसी पप्पू गैंग की सदस्य भी हैं। तापसी को शी-मैन कहकर कंगना फंस गई हैं। फैंस उनकी क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कंगना आपके इंटरव्यू काफी सभ्य होते हैं। ट्वीट करते समय आपकी समझ कहां चली जाती है। 

#श्रवण राठौड़ के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं पत्नीडबेटा
संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण केश्रवण राठौड़ का पिछले दिनों कोरोना की वजह से निधन हो गया था। राठौड़ के बड़े बेटे संजीव राठौड़ ने बताया कि वे और उनकी मां विमला देवी भी कोरोना पीड़ित हैं और अस्पताल में एडमिट हैं। उन्होंने बताया- मैं और मेरी मां कोविड-19 से संक्रमित हैं और इलाज के लिए अंधेरी ईस्ट स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती हैं। मुझे संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। अस्पताल में यह मेरा दूसरा दिन है। बता दें कि इसी वजह से श्रवण की पत्नी और बड़ा बेटा उनके अंतिम संस्कार न शामिल हो पाए और न ही आखिरी दर्शन नहीं कर पाए। संजीव ने बताया- पिछले सप्ताह संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद पापा को भर्ती कराया गया था। वह कुंभ मेला गए थे लेकिन मैं यह नहीं कह सकता कि वह वहीं इस वायरस के सम्पर्क में आए। मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ या उन्हें यह संक्रमण कहां हुआ।

 

#अक्षय कुमार ने फिर दिखाई दरियादिली
पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर  ने अक्षय कुमार को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि अक्षय ने खाने, दवाओं और ऑक्सीजन के लिए एक करोड़ रुपए देने का वादा किया है। यह पैसे गौतम गंभीर फाउंडेशन में जमा होंगे। फिर फाउंडेशन लोगों तक मदद पहुंचाएगा। गंभीर ने ट्वीट कर लिखा- इस दुखद समय में हरेक मदद उम्मीद की एक किरण की तरह है। अक्षय कुमार का शुक्रिया जिन्होंने जरूरतमंदों के लिए गौतम गंभीर फांउडेशन को खाने, दवा और ऑक्सीजन के लिए एक करोड़ रुपए देने का वादा किया है। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें। बता दें कि गौतम गंभीर खुद भी कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। गंभीर के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए अक्षय ने लिखा- यह बहुत कठिन समय है गौतम गंभीर, मुझे आपकी मदद करके खुशी हुई। 


#हिना खान ने पापा के निधन के 4 दिन बाद शेयर की पोस्ट
टीवी एक्ट्रेस हिना खान के पिता असलम खानका निधन हो गया। आखिरी समय में हिना अपने पापा के साथ नहीं थीं। बताया गया कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। पापा के निधन के चार दिन के बाद हिना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया हैं कि कुछ समय के लिए वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। उन्होंने लिखा- मेरे पापा 20 अप्रैल 2021 को हमें छोड़कर जन्नत में चले गए। मैं आप सभी की आभारी हूं, जिन लोगों ने इस मुश्किल घड़ी में मुझे फोन करके मेरा और परिवार का हाल-चाल पूछा। मैं और मेरा परिवार, दोनों ही पापा के निधन का शोक मना रहे हैं। मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स मेरी टीम हैंडल करेगी, आगे के प्रोजेक्ट्स के बारे में भी वही बताएंगी। 


#23वें एशियन फिल्म फेस्टिवल में दो हिंदी फिल्में
ब्रिटेन में आयोजित होने वाले 23वें एशियन फिल्म फेस्टिवल में दो हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस आयोजन में आदिल हुसैन और तिलोत्तमा शोम स्टारर फिल्म ‘राहगीर द वेफर्स’ और आकृति सिंह की 'तूफान मेल' को ओपनिंग स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है।


#नवाब शाह हुए कोरोना पॉजिटिव
पूजा बत्रा के पति एक्टर नवाब शाह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। नवाब इस समय होम क्वारंटाइन हैं। पति की सेहत को लेकर अपसेट पूजा बत्रा ने भी दुआ करते हुए अपने फैंस से कोरोना से संबंधित सभी नियमों का पालन करने की अपील की है।  


#फातिमा सना ने पहनी इतनी महंगी साड़ी
फ‍िल्‍म के प्रमोशन के लिए फातिमा सना शेख ने ब्रांड पिकाचिका की सफेद ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी, जो सभी को काफी पसंद आई थी। इस साड़ी में उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब जब इस साड़ी की कीमत फैंस को पता चली है तो सब दंग रह गए हैं। फातिमा की इसत साड़ी की कीमत करीब 18,500 रुपए हैं। 


#डिप्रेशन का शिकार थीं अनुराग कश्यप की बेटी
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं> अपने यूट्यूब वीडियोज के जरिए अक्सर चर्चाओं में रहने वाली आलिया का इन दिनों एंग्जाइटी और डिप्रेशन वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने वीडियो में बताया कि जब वह एंग्जाइटी और डिप्रेशन से गुजर रही थीं तब उनके दिमाग में अजीब-अजीब ख्याल आते थे। आलिया ने अपनी कहानी सुनाने के पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा मैंने अपनी कहानी इसलिए बताई है कि अगर किसी और को भी उनके जैसा महसूस हो रहा है तो उन्हें प्रोफेशनल हेल्प लेनी चाहिए इससे काफी फर्क पड़ता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mardaani 3 की स्टोरी दिल्ली की घटना से इंस्पायर? YRF ने दी सफाई
Dhurandhar 2: इंटरनेट पर आदित्य धर के लिए मीम्म की बाढ़, किस बात की हो रही चर्चा