बॉलीवुड डायरेक्टर्स को लेकर अब कंगना रनोट ने खोला मोर्चा, कहा- बहुत परेशान हैं ये लिब्रस

Published : Feb 10, 2021, 06:55 PM ISTUpdated : Feb 10, 2021, 07:16 PM IST
बॉलीवुड डायरेक्टर्स को लेकर अब कंगना रनोट ने खोला मोर्चा, कहा- बहुत परेशान हैं ये लिब्रस

सार

कंगना रनोट ने डायरेक्टर रजी घई के साथ फोटो शेयर कर लिखा- मेरे साथ कई फेमस डायरेक्टर्स ने अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन जैसे ही वो सफल हुए वे केवल खान, कपूर और कुमार के पीछे भागने लगे। प्रिय दोस्तों जब हमारे चीफ रजी घई टॉप के फिल्म निर्माता बन जाएं तो कृपया उन्हें एक बार महिला केंद्रित फिल्में बनाने के लिए याद दिलाइएगा। बता दें कि कंगना की फिल्म धाकड़ को रजनीश रजी घई निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में कंगना एक एजेंट अग्नि की भूमिका निभा रही है। यह फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगे।  

मुंबई. कंगना रनोट (kangana ranaut) को अच्छी तरह से मालूम है कि लाइमलाइट में कैसे बना रहा जा सकता है। वे आए दिन कुछ ऐसा कर जाती है कि सुर्खियों में आ जाती है। हाल ही में कंगना ने बॉलीवुड के नाम डायरेक्टर्स को लेकर ट्वीट किया। कंगना ने डायरेक्टर रजी घई के साथ फोटो शेयर कर लिखा- मेरे साथ कई फेमस डायरेक्टर्स ने अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन जैसे ही वो सफल हुए वे केवल खान, कपूर और कुमार के पीछे भागने लगे। प्रिय दोस्तों जब हमारे चीफ रजी घई टॉप के फिल्म निर्माता बन जाएं तो कृपया उन्हें एक बार महिला केंद्रित फिल्में बनाने के लिए याद दिलाइएगा। रजी ने कंगना को जवाब भी दिया। उन्होंने कंगना की तारीफ करते हुए लिखा- क्षितिज पर नई आयु की एक्शन स्टार को देख रहा हूं। 


बता दें कि कंगना की फिल्म धाकड़ को रजनीश रजी घई निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में कंगना एक एजेंट अग्नि की भूमिका निभा रही है। यह फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगे। इसके अलावा कंगना की दो फिल्में तेजस और थलाइवी रिलीज होने को तैयार हैं।


कंगना ने एक ओर ट्वीट किया है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। खुद को ऑस्कर विनर मेरिल स्ट्रीप से कंप्येर कर चुकीं कंगना ने अब फिर चौंकाने वाली बात कह दी है। कंगना की नजर एक्टर टॉम क्रूज पर जा टिकी है। कंगना ने मणिकर्णिका फिल्म को याद करते हुए एक ट्वीट किया है। उस ट्वीट में वे कह रही है कि एक एक्शन डायरेक्टर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा है कि वे टॉम क्रूज से भी अच्छा एक्शन करती हैं। ट्वीट में लिखा है- बहुत परेशान हैं ये लिब्रस, ये देखो इतने बड़े डायरेक्टर कह रहे हैं कि मैं टॉम क्रूज से भी अच्छा एक्शन करती हूं। कितने बेचारे हैं ये लिब्रस। इसके बाद सोशल मीडिया पर हर कोई कंगना की खिंचाई कर रहा है। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mardaani 3: पहली महिला विलेन ‘अम्मा’ बनी चर्चा में, मल्लिका प्रसाद के किरदार ने दर्शकों को चौंकाया
Abhishek Bachchan Upcoming Movies: अभिषेक बच्चन की 5 अपकमिंग फ़िल्में, BO पर आएगा भूचाल!