
मुंबई. वेटरन एक्ट्रेस शशिकला (Sasikala) का निधन हो गया है। वे 88 साल की थीं। शशिकला का निधन रविवार 4 अप्रैल को मुंबई के कोलाबा में दोपहर 12 बजे हुआ। उन्होंने 70 के दशक में फिल्मों में हीरोइन और विलेन दोनों का किरदार निभाया था। 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली शशिकला का पूरा नाम शशिकला जावलकर था। उनका जन्म सोलापुर में हुआ था। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। हालांकि उनका बचपन बहुत ऐशो-आराम से गुजरा था। उनके 6 बहन-भाई थे और उनके पिता बहुत बड़े बिजनेसमैन थे। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है।
शशिकला को बचपन से डांस और गाने का शौक था। उनके पिता के बिजनेस के ठप्प होने के बाद वह काम की तलाश में मुंबई आ गई थीं। वहां उनकी मुलाकात नूर जहां से हुई। शशिकला की पहली फिल्म जीनत थी, जिसे नूर जहां के पति शौकत रिजवी ने बनाया था। वे बिमल रॉय की 1959 में आई फिल्म सुजाता में दिखाई दीं। उन्होंने ताराचंद बड़जात्या की फिल्म आरती में एक खलनायक की भूमिका निभाई थी।
उन्होंने अनुपमा, फुल और पत्थ', आये मिलन की बेला, गुमराह, वक्त, हमजोली, ज्योति, परदेसी बाबू, बादशाह, कभी खुशी कभी गम, मुझसे शादी करोगी, चोरी चोरी जैसी कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने टीवी में भी काम किया था। वे सीरियल सोन परी में फ्रूटी की दादी के रोल में नजर आई थीं। 2007 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।