Bollywood Update: इस बार इंडियन आइडल में डांस का तड़का लगाएंगी राखी सावंत, इस लुक में आएंगी नजर

Published : Jun 08, 2021, 09:31 AM ISTUpdated : Jun 08, 2021, 04:35 PM IST
Bollywood Update: इस बार इंडियन आइडल में डांस का तड़का लगाएंगी राखी सावंत, इस लुक में आएंगी नजर

सार

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में हर वीकेंड सेलेब्स गेस्ट बनकर आते हैं और कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते हैं। इस बार कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत शो में नजर आएंगी। वे यहां अपने डांस का तड़का लगाएंगी। शो का हिस्सा बनकर वे काफी खुश हैं।

मुंबई. सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में हर वीकेंड सेलेब्स गेस्ट बनकर आते हैं और कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते हैं। वहीं, शो के आने वाले एपिसोड में इस बार कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत नजर आएंगी। राखी यहां अपने डांस का तड़का लगाएंगी। शो का हिस्सा बनकर राखी काफी खुश हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। इतना ही नहीं वे वीडियो में वे डांस करती नजर आ रही हैं। सामने आए वीडियो में राखी मराठी स्टाइल की साड़ी पहने नजर आ रही है। साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी भी कैरी कर रखी है। बता दें कि राखी, सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 14 में नजर आई थी। उन्होंने फिनाले से पहले ही रुपयों से भरा बैग लेकर शो को छोड़ दिया था। 


आइए जानते हैं ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े कुछ और बिग अपडेट...


#ICU से आए बाहर अनिरुद्ध दवे
टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे पिछले 36 दिनों से कोरोना  से जूझ रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पहले वे होम क्वारंटाइन रहे, लेकिन सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी वे आईसीयू से बाहर हैं। उन्होंने हाल में ट्विटर पर अपनी सेहत की जानकारी शेयर की। उन्होंने फैंस को धन्यवाद दिया और बताया कि वे अब ठीक होने की राह पर हैं। सामने आई फोटो में अनिरुद्ध ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके फेफड़ों का संक्रमण ठीक हो रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा बात न करने की सलाह दी है, लेकिन वे कॉल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए अपने परिवार और दोस्तों से जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि तेजी से ठीक होने के लिए उन्हें एंटरटेनिंग चीजों पर दिमाग लगाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि एक बच्चे की तरह जो चलना सीखते हुए कदम बढ़ाता है, उसी तर्ज पर उन्हें अपने नए जीवन को धीरे-धीरे शुरू करना होगा। 


#माही विज के भाई का कोरोना से निधन
टीवी एक्ट्रेस माही विज ने हाल ही में अपने कजिन भाई को खो दिया है> उन्होंने सोनू सूद और उनकी टीम को अपने भाई के लिए अस्पताल में बिस्तर मुहैया करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर सोनू सूद के लिए लिखा कि उन्हें सोनू से तब हिम्मत मिली जब उनके पास कोई उम्मीद नहीं बची थी। माही ने भारती सिंह और दो डायरेक्टर्स का भी शुक्रिया अदा किया, जिसने इस मुश्किल समय में माही का साथ दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- एक 25 साल का लड़का जिसे हम बचाने की कोशिश कर रहे थे, आज कोविड से अपनी लड़ाई हार गया। इतने दिनों तक यह जानने के बावजूद कि उसके बचने की संभावना कम थी। मैं एक उम्मीद के साथ हर रोज डॉक्टर से बात किया करती थी। लड़के के पेरेंट्स से ये बात बता पाने का गट्स हमारे अंदर नहीं है।


#कास्टिंग डायरेक्टर सेहर लतीफ की हार्ट अटैक से मौत
बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्म और वेब शोज की कास्टिंग डायरेक्टर सेहर अली लतीफ की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। पिछले दिनों उन्हें किडनियां खराब होने की वजह से इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत बिगड़ती ही चली गई। फिल्म‌ मस्काके एक्टर प्रीत कमानी ने सेहर की मौत की पुष्टि की है। सेहर लंच बॉक्स, मानसून शूटआउट, शंकुतला देवी, दुर्गामत, मस्का जैसी फिल्मों में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर जुड़ीं थीं।


#तापसी पन्नू की हसीन दिलरुबा का टीजर 
तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म हसीन दिलरुबा नेटफ्लिफ्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर लॉन्च किया गया है। फिल्म में खास रोल निभाने वाले एक्टर विक्रांत मेसी ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर रिलीज किया है। उन्होंने टीजर के साथ लिखा -प्यार के तीन रंग, खून के छीटों के संग। टीजर में देखा जा सकता है कि विक्रांत ने फिल्म में एक ऑब्सेसिव पति का रोल निभाया है। फिल्म की कहानी, लस्ट, धोखे और साजिश के बीच झूलती नजर आती है। फिल्म का निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है और आनंद एल राय निर्माता हैं।


#टाइगर 3 का सेट ध्वस्त होने से मेकर्स को करोड़ों का नुकसान
लॉकडाउन से पहले सलमान खान ने कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 की शूटिंग शुरू कर दी थी। फिर मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। मुंबई की बारिश ने टाइगर 3 के सेट पर भी असर डाला है, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ है। एक रिपोर्ट की मानें तो मार्च 2021 में टाइगर 3 का एक नया सेट बनाया गया था, जिसे बनाने के लिए करीब 250-300 मजदूरों की मदद ली गई थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसका इस्तेमाल नहीं हो सका और हाल ही में हुई बारिश से इसे और नुकसान पहुंचा। निर्माताओं को जून में सेट को ध्वस्त करने की सलाह दी गई थी और अब लगभग 100-150 लोगों को इस काम पर लगाया गया है। इससे फिल्म मेकर्स को 8-9 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।


#अंकित गेरा ने की गुपचुप शादी
सपने सुहाने लड़कपन के, छोटी सरदारनी और मन की आवाज प्रतिज्ञा जैसे शोज में नजर आ चुके एक्टर अंकित गेरा ने गुपचुप शादी कर ली है। अंकित गेरा ने राशि पुरी के साथ सात फेरे ले लिए हैं। अंकित की शादी चंडीगढ़ में हुई। जहां सिर्फ चुनिंदा लोग मौजूद रहे। उन्होंने फैंस से अपनी शादी की बात छुपाई है। शादी के बाद उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 


#छोटी सरदारनी से विभा छिब्बर हुईं रिप्लेस
विभा छिब्बर टीवी शो छोटी सरदारनी में पुनीत इस्सर की पत्नी का किरदार निभाने वाली थीं। इस शो की शूटिंग ज्वाइन करने के लिए वह दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने वाली थीं, मगर दो घंटे पहले ही उन्हें यह खबर मिली कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। विभा ने बताया कि उन्हें हैरानी जरूर हुई थी और उन्हें बुरा भी लगा था, मगर वह इस परिस्थिति को पॉजिटिव रूप से देख रही हैं। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि विभा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टीवी एक्ट्रेस रिंकू धवन ने उन्हें रिप्लेस किया है। रिंकू जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगी।


#पर्ल वी पुरी को ठाणे की जेल में किया जाएगा शिफ्ट
पर्ल वी पुरी को शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट के तहत 2019 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट भी कराया गया है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें ठाणे जेल ले जाया जाएगा। पर्ल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। डीसीपी संजय पाटिल ने बताया- जिनको भी गिरफ्तार किया गया है, उनको कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। पर्ल का भी आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा और यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें कल ठाणे जेल के लिए शिफ्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल वे वालिव पुलिस स्टेशन में है।


#डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी कर रहा डांस इंडिया डांस 4 का कंटेस्टेंट
डांस इंडिया डांस सीजन 4 के कंटेस्टेंट बिकी दास की बाइक का एक्सीडेंट हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो आर्थिक तंगी के कारण बिकी पिछले कई वक्त से बतौर डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहे थे। खबरों की मानें तो दास के पास लंबे समय से काम नहीं था। इस कारण उन्होंने कोलकाता में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करनी शुरू की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को बिकी अपने टू व्हीलर से साउथ कोलकाता के जोधपुर पार्क से रानीकुथी जा रहे थे। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। इसमें उनकी पसलियां टूट गई और भी गहरी चोट आई।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में खोला FIRST Beach Club, देखें 6 शानदार PHOTOS
Ramayana First Review: 4000 CR की ‘रामायण’ की पहली स्क्रीनिंग, स्केल- VFX पर आया बड़ा अपडेट!