Bollywood Update: सोनू सूद को हुआ कोरोना, विक्की कौशल के बाद कैटरीना की रिपोर्ट आई निगेटिव

Published : Apr 17, 2021, 09:31 AM ISTUpdated : Apr 17, 2021, 04:58 PM IST
Bollywood Update: सोनू सूद को हुआ कोरोना, विक्की कौशल के बाद कैटरीना की रिपोर्ट आई निगेटिव

सार

खबर है कि सोनू सूद को भी कोरोना हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद फैन्स उनके लिए दुआ कर रहे हैं। सोनू  ने हाल ही में अमृतसर में कोविड 19 की पहली डोज ली थी। उन्होंने लिखा- कोविड पॉजिटिव, मूड और स्प्रिट सुपर पॉजिटिव। सभी को हाय। आपकी जानकारी के लिए है कि आज सुबह मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वहीं, दूसरे और विक्का कौशल के बाद कैटरीना कैफ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

मुंबई. एक के बाद एक बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब खबर है कि सोनू सूद को भी कोरोना हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद फैन्स उनके लिए दुआ कर रहे हैं। सोनू  ने हाल ही में अमृतसर में कोविड 19 की पहली डोज ली थी। उन्होंने लिखा- कोविड पॉजिटिव, मूड और स्प्रिट सुपर पॉजिटिव। सभी को हाय। आपकी जानकारी के लिए है कि आज सुबह मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षा के तमाम नियमों को देखते हुए मैंने पहले ही खुद को क्वारंटाइन कर लिया है और ध्यान रख रहा हूं लेकिन चिंता मत करिए। इसने मुझे अपनी समस्याओं को हल करने के लिए पर्याप्त समय दिया है। याद रखिए मैं हमेशा आप के लिए हूं। वहीं, दूसरे और विक्का कौशल के बाद कैटरीना कैफ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

आइए जानते हैं ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े कुछ और बिग अपडेट...

 

#तमिल एक्टर विवेक का निधन
तमिल एक्टर विवेक का शनिवार सुबह निधन हो गया। 59 साल के कॉमेडियन ने 2 दिन पहले ही कोविड 19 का टीका लगवाया था। विवेक को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें 100 प्रतिशत ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक हुआ। डॉक्टरों ने उन्हें एक्स्ट्रा कॉर्पोरल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन (ईसीएमओ) पर रखा था। तमाम कोशिशों के बाद भी उनको बचाना नहीं जा सका। बता दें कि पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक रजनीकांत, थलपति विजय, विक्रम और धनुष जैसे स्टार्स के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में भी वह सक्रिय रहे हैं। उनके निधन पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- जाने माने एक्टर विवेक के यूं चले जाने से कई लोगों को दुख पहुंचा है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और बढ़िया डायलॉग्स ने दर्शकों का मनोरंजन किया था। उनकी फिल्मों और उनकी जिंदगी, दोनों में ही उन्होंने समाज और पर्यावरण को लेकर चिंता जताई थी, जिस पर लोगों का ध्यान गया।  परिवार, दोस्तों और चाहनेवालों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

 

#मनीष मल्होत्रा कोरोना संक्रमित
बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोविड 19 की चपेट आ चुके हैं। अब फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बताया कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। फिलहाल, मनीष ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। 

 

#दिव्यांका त्रिपाठी की चाची का निधन
कोरोना की दूसरी लहर ने पहले से भी ज्यादा भयावह स्थिति बना दी है। लगातार कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब दिव्यांका त्रिपाठी के घर से भी दुखद खबर सामने आ रही है। बता दें कि उनकी चाची राखी त्रिपाठी का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। दिव्यांका की मां नीलम त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर को शेयर किया है। दिव्यांका की मां ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- मेरी देवरानी राखी त्रिपाठी का स्वर्गवास हो गया। सभी से अनुरोध है कि घर में रहें और सुरक्षित रहें।


#हैरी पॉटर फेम हेलेन मेकक्रोरी का से निधन

हॉलीवुड एक्ट्रेस हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। सुपरहिट फिल्म पीकी ब्लाइंडर्स और हैरी पॉटर सीरीज का हिस्सा रहीं हेलन के पति और एक्टर डैमियन लुइस ने उनके निधन की जानकारी दी। डैमियन ने बताया कि हेलेन एक खूबसूरत और सच्ची महिला थीं। मुझे ये बताते हुए अत्यंत दुख है कि कैंसर से एक हीरो की तरह लड़ने वाली हेलेन ने घर पर आखिरी सांस ली। 


#अपने 2 के मेकर्स ने रोकी शूटिंग
कोरोना के कहर को देखते हुए  सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म अपने 2 की शूटिंग कैंसिल हो गई है। मेकर्स ने देश में कोरोना के बिगड़ते हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया है। मेकर्स ने बताया है कि कोविड की वजह से हालात बहुत खराब हैं। अपने 2 में धर्मेंद्र अहम किरदार निभाएंगे और उनकी उम्र काफी ज्यादा है। ऐसे में इस समय शूटिंग करना सही नहीं है।


#बंद हुई अमिताभ बच्चन की आंखे 2
अमिताभ बच्चन की फिल्म आंखें का सीक्वल लंबे समय से अटका पड़ा है। आंखें 2 को बनाने के लिए मेकर्स ने कई बार विचार किया लेकिन हर बार उन्हें असफलता ही हासिल हुई। कुछ दिनों पहले ही आंखें 2 का फिर से ऐलान किया गया था लेकिन यह फिल्म एक बार फिर बंद हो गई है। रिपोर्ट की मानें तो अमिताभ बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना की यह फिल्म एक बार फिर ठंडे बस्ते में चली गई है। हालांकि, मेकर्स ने इसे क्यों बंद किया इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


#'गोबर' पर पैसा लगाएंगे अजय देवगन
अजय देवगन न सिर्फ फिल्मों में काम कर रहे हैं बल्कि फिल्में प्रोड्यूसर भी कर रहे हैं। अजय देवगन ने प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ 'गोबर' फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के बारे में बात करते हुए अजय ने कहा- फिल्म की कहानी यूनिक और मजेदार है। मुझे विश्वास है कि ये लोगों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब होगी। हम दर्शकों को हंसाना, रिलैक्स करना और खुशी देना चाहते हैं।


#दोस्ताना 2 से कार्तिक आर्यन की छुट्टी
कार्तिक आर्यन को प्रोड्यूसर करन जौहर ने अनप्रोफेशनल बिहेवियर के चलते फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कार्तिक ने फिल्म के कई सारे सीन शूट भी कर लिए थे लेकिन उनके गलत बर्ताव ने करन को यह कदम उठाने को मजबूर किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक ने फिल्म के लिए लगभग 20 दिनों तक शूटिंग की थी। उनके फिल्म से बाहर होन के बाद मेकर्स को फिर से शूटिंग करनी पड़ेगी। सूत्र के मुताबिक करन को कार्तिक के बाहर जाने से 20 करोड़ रुपए का नुकसान होगा लेकिन वो इसके लिए तैयार हैं। 


#तय तारीख से पहले OTT पर रिलीज होगी वकील साब
 कोरोना के कारण ज्यादातर फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों को लेकर ओटीटी पर आ रहे हैं लेकिन साउथ इंडस्ट्री के निर्माता अभी भी सिनेमाघरों में धमाका कर रहे हैं। पवन कल्याणी की हाल ही में रिलीज फिल्म वकील साब हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है और यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। अभी भी कई फैन्स ने जो इस फिल्म को नहीं देख पाए हैं। पहले खबर आई थी मेकर्स फिल्म को तय समय से पहले ओटीटी पर रिलीज करेंगे लेकिन ऐसा नहीं। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तय समय पर फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। अफवाहों पर ध्यान न दें।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Vadh 2 Vs Bhabhi ji Ghar Par Hain Day 1 Collection: 'वध 2' या 'भाभी जी...', पहले दिन कौन किस पर भारी
Priyanka Chopra Romantic Photos: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक पर लुटाया प्यार, देखें तस्वीरें