Bollywood Update: कोरोना पीड़ितों की मदद को आगे आए ऋतिक रोशन, हॉलीवुड सेलेब्स संग मिलकर जोड़े 27 करोड़ रुपए

Published : May 03, 2021, 10:38 AM ISTUpdated : May 03, 2021, 05:13 PM IST
Bollywood Update: कोरोना पीड़ितों की मदद को आगे आए ऋतिक रोशन, हॉलीवुड सेलेब्स संग मिलकर जोड़े 27 करोड़ रुपए

सार

कोरोना (Corona) के बढ़ते संकट को देखते हुए अब बॉलीवुड सेलेब्स भी मदद को उतर आए हैं। इसी कड़ी में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी 15 हजार डॉलर यानी करीब 11 लाख रुपए डोनेट किए हैं। रितिक रोशन के अलावा इस डोनेशन में कई हॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए हैं। लेखक जय शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि ऋतिक रोशन के साथ ही हॉलीवुड स्टार्स शॉन मेंडेस, विल स्मिथ, जेमी कर्न लिमा, ब्रेंडन बुर्चर्ड ने कुल मिलाकर 3.68 मिलियन डॉलर (लगभग 27 करोड़ रुपए) डोनेट किए हैं। 

मुंबई। कोरोना (Corona) के बढ़ते संकट को देखते हुए अब बॉलीवुड सेलेब्स भी मदद को उतर आए हैं। इसी कड़ी में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी 15 हजार डॉलर यानी करीब 11 लाख रुपए डोनेट किए हैं। रितिक रोशन के अलावा इस डोनेशन में कई हॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए हैं। लेखक जय शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि ऋतिक रोशन के साथ ही हॉलीवुड स्टार्स शॉन मेंडेस, विल स्मिथ, जेमी कर्न लिमा, ब्रेंडन बुर्चर्ड ने कुल मिलाकर 3.68 मिलियन डॉलर (लगभग 27 करोड़ रुपए) डोनेट किए हैं। जय शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इन सभी सेलेब्स को धन्यवाद दिया है। बता दें कि इससे पहले ही सलमान खान, अक्षय कुमार और सोनू सूद, प्रियंका चोपड़ा भी कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ लंदन से 4 करोड़ रुपए का फंड सोशल मीडिया के जरिए इकट्ठा किया था। इस फंड का इस्तेमाल ऑक्सीजन सप्लाई, कोविड केयर सेंटर और वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

आइए जानते हैं ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े कुछ और बिग अपडेट...

कोरोना से बिगड़ी जाने-माने फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद की हालत :

जाने-माने फिल्म क्रिटिक और धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (डीसीए) के सीओओ राजीव मसंद (Rajeev Masand) की हालत काफी नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। कुछ दिनों पहले राजीव मसंद को कोरोना हुआ था और इसके बाद उन्हें कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल डॉक्टर्स की एक पूरी टीम राजीव मसंद की देखरेख में लगी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने राजीव की हालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी स्थिति बेहद नाजुक है। कोविड पॉजिटिव होने के कुछ दिन बाद ही उनका ऑक्सीजन लेवल एकदम से नीचे आ गया और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाना पड़ा। टीम ने बताया कि राजीव की हालत अस्थिर है और फिलहाल वे क्रिटिकल हैं। एक्ट्रेस दीया मिर्जा समेत तमाम सेलेब्स राजीव के स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। दीया मिर्जा ने लिखा- आपके लिए दिल से प्रार्थना कर रही हूं। जल्दी से ठीक हो जाइए, इस मैसेज को पढ़िए और जानिए कि आपसे लोग बहुत प्यार करते हैं। वहीं एक्ट्रेस निमरत कौर ने लिखा, 'राजीव जी के जल्दी ठीक होने के लिए दिल से प्रार्थना कर रही हूं।'


#ICU से नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट हुए करीना के पापा रणधीर कपूर : 
कोरोना से जूझ रहे करीना कपूर के पापा रणधीर कपूर कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। 29 अप्रैल को वे कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। पॉजिटिव पाए जाने के बाद 74 साल के रणधीर कपूर को ICU में भी शिफ्ट किया गया था। हालांकि, रविवार को उन्हें ICU से वापस नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इस बात की जानकारी रणधीर कपूर ने खुद हाल ही में एक वेबसाइट को दिए टेलिफोनिक इंटरव्यू में दी है। इसके साथ ही रणधीर कपूर ने बताया है कि वो अब पहले से काफी बेहतर हैं और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटेंगे। रणधीर कपूर के मुताबिक, मैं अब पहले से बेहतर हूं। मैं एक दिन तक ICU में रहा हूं। अब वे मुझे ICU से बाहर ले आए हैं, क्योंकि मुझे सांस लेने में तकलीफ नहीं थी और ऑक्सीजन की जरूरत भी नहीं पड़ी। 

#सोनू सूद ने 72 साल के बुजुर्ग को कराया अस्पताल में भर्ती : 
कोरोना काल में मसीहा बनकर सामने आए एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने 72 साल के मरीज को अस्पताल में बिस्तर दिलाने में मदद की है। सूद ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। इंदौर के सुदामा नगर में रहने वाले 72 वर्षीय शख्स को अस्पताल में बिस्तर दिलाने के लिए एक व्यक्ति ने ट्विटर पर सोनू सूद से मदद मांगी थी। इस व्यक्ति ने ट्वीट किया था कि संक्रमित का ऑक्सीजन लेवल 60 से 65 हो गया है, जो 95 से 100 के लेवल से काफी कम है। इसके जवाब में सोनू ने कहा- एम्बुलेंस भिजवा दी गई है और मरीज को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बता दें कि इससे पहले, सोनू ने 15 अप्रैल को इंदौर के संक्रमितों के लिए 10 ऑक्सीजन जेनरेटर भिजवाए थे। यह मशीन हवा से खुद ऑक्सीजन अलग कर लेती है। 

#ICU में भर्ती टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे की हालत गंभीर : 
टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे हफ्ते भर पहले कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। यहां उनकी हालत क्रिटिकल है। एक्टर की वाइफ ने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो शेयर कर लोगों से प्रार्थना करने की अपील की है। साथ ही ये भी बताया है कि 2 महीने के बेटे को घर पर छोड़कर वो पति की देखभाल के दौरान कितनी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। बता दें कि अनिरुद्ध की वाइफ शुभी ने दो महीने पहले ही बच्चे को जन्म दिया है। पति की हालत गंभीर होते देख उन्हें उनकी और बेटे की देखभाल करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

#सोनू सूद की मांग, कोरोना मरीजों का मुफ्त अंतिम संस्कार करवाएं सरकार :
सोनू सूद पिछले एक साल से कोरोना मरीजों और जरूरतमंद लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। हालांकि, इतना सबकुछ करने के बाद भी वो कई लोगों की मदद नहीं कर पा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सभी राज्य सरकारों से अपील की है- हम लोगों की मदद कर रहे हैं, लेकिन सबके पास पहुंचना मुश्किल है। सभी हम तक अपनी समस्या नहीं पहुंचा पा रहे हैं। मेरी सरकारों से अपील है कि वे कोई ऐसा नियम बनाएं कि अंतिम संस्कार में पैसा न लगे। यह सेवा सबके लिए जल्द उपलब्ध कराई जाए। हर दिन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। एक आदमी के अंतिम संस्कार का खर्च 15-20 हजार रुपए पड़ता है। इस हिसाब से रोज सात करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। अगर सरकारें पहल करें तो लोगों को काफी मदद मिलेगी। 

# कोरोना पीड़ित वाइफ रुबीना से मिलने नहीं जाएंगे अभिनव : 
बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक कोरोना से जूझ रही हैं और इन दिनों शिमला में अपने घर पर क्वारेंटीन हैं। जबकि उनके पति अभिनव शुक्ला मुंबई में हैं। हाल ही में अभिनव ने कहा है कि वे रुबीना के पास शिमला नहीं जा रहे हैं क्योंकि उन्हें ऐसा करने की परमिशन नहीं है। अभिनव का कहना है कि मैं यहीं हूं क्योंकि कोई भी अभी उससे नहीं मिल सकेगा। पैनिक होने से किसी की मदद नहीं होती। हम सब जानते हैं कि इसे कैसे हैंडल करना है। अगर हम पैनिक होते हैं, तो हमारे आस-पास के लोग भी घबरा जाते हैं। 

#राधेश्याम के राइट्स 3.5 मिलियन डॉलर में बिके : 
प्रभास अपनी अगली फिल्म राधेश्याम से लवर बॉय वाली इमेज में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास की फिल्म के ओवरसीज राइट्स करीब 3.5 मिलियन डॉलर बिके हैं। महामारी के दौर में भी प्रभास की इस फिल्म के लिए कई डिस्ट्रीब्यूटर्स थिएटर रिलीज के लिए बड़े अमाउंट के साथ मेकर्स से अप्रोच कर चुके हैं। प्रभास के बाकी प्रोजेक्ट्स की करें तो वे सालार, आदिपुरुष और नाग अश्विन की अनाम फिल्म में नजर आएंगे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Nora Fatehi की फिटनेस मंत्र, फिगर ने बनाया लाखों को मुरीद
Sunny Deol का बॉक्स ऑफिस पर वो साल, जब सबसे ज्यादा 7 फ़िल्में आईं, 3 बनीं ब्लॉकबस्टर