फिर अर्जुन कपूर के पापा के घर मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, जाह्नवी खुशी की रिपोर्ट भी आई सामने

Published : May 22, 2020, 11:08 AM ISTUpdated : May 22, 2020, 01:06 PM IST
फिर अर्जुन कपूर के पापा के घर मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, जाह्नवी खुशी की रिपोर्ट भी आई सामने

सार

जब बोनी के घर पहला कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। रिपोर्ट आने के बाद बता चला कि उनके घर के दो और नौकर कोरोना संक्रामित है। बेटियों को लेकर बोनीने कहा- बच्चे मेरे साथ ही हैं और वो सभी ठीक हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि बोनी अंधेरी के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में रहते हैं। नौकर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा था- इस समय घर में रहना ही हमारे लिए सबसे बेहतर और कारगर उपाय है। सभी लोग सुरक्षित रहें। 

मुंबई. हाल ही में खबर आई थी कि अर्जुन कपूर के पापा बोनी कपूर के घर काम करने वाला नौकर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद बोनी ने खुद स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि उनका परिवार सुरक्षित है और क्वारंटाइन में वक्त बिता रहा है। गुरुवार रात फिर एक चौंकना वाली खबर सामने आई। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार कि उनके घर में दो और नौकरों को कोरोना ने जकड़ में ले लिया है। इन दोनों की स्थिति गंभीर है और उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।


बोनी ने खुद बताया था
जब उनके घर में पहला कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया था तो उन्होंने खुद बताया था- हम सभी घर पर सुरक्षित हैं। हमारे परिवार में किसी को भी कोरोना के लक्षण नहीं हैं। हम लोग लॉकडाउन की शुरुआत से ही घर के अंदर हैं। हम महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी के द्वारा की गई मदद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। हमें डॉक्टर्स की टीम ने कुछ सलाह दी है, जिसका हम पालन कर रहे है।

जाह्नवी-खुशी की रिपोर्ट निगेटिव
जब बोनी के घर पहला कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। रिपोर्ट आने के बाद बता चला कि उनके घर के दो और नौकर कोरोना संक्रामित है। बेटियों को लेकर बोनीने कहा- बच्चे मेरे साथ ही हैं और वो सभी ठीक हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 


अंधेरी में रहते हैं बोनी
बता दें कि बोनी अंधेरी के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में रहते हैं। नौकर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जाह्नवी के मुताबिक, इस समय घर में रहना ही हमारे लिए सबसे बेहतर और कारगर उपाय है। सभी लोग सुरक्षित रहें। इस मैसेज पर कार्तिक आर्यन ने लिखा- सही वक्त पर एक्शन लेने के लिए आप तारीफ के काबिल हैं।जागरूकता होना बेहद जरूरी है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: जेल से रिहा होकर क्या बोले राजपाल यादव?
Salim Khan Latest Health Update: सलीम खान को ये गंभीर बीमारी, सामने आई शॉकिंग रिपोर्ट