अर्जुन करेंगे मशहूर तमिल फिल्म 'कोमाली' की हिंदी रीमेक में काम

Published : Sep 21, 2019, 06:35 PM IST
अर्जुन करेंगे मशहूर तमिल फिल्म 'कोमाली' की हिंदी रीमेक में काम

सार

बोनी ने कहा, "हम दुनिया में सभी भाषाओं के लिए 'कोमाली' के रीमेक अधिकार हासिल करने को लेकर काफी खुश हैं और हिंदी रीमेक में अर्जुन होंगे।"

मुंबई (Mumbai). अभिनेता अर्जुन कपूर तमिल की मशहूर फिल्म 'कोमाली' की हिंदी रिमेक में अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कोमाली के रीमेक के अधिकार हासिल कर लिए हैं।

बोनी कपूर ने एक बयान में कहा, "हम दुनिया में सभी भाषाओं के लिए 'कोमाली' के रीमेक अधिकार हासिल करने को लेकर काफी खुश हैं। हिंदी रीमेक में अर्जुन अभिनय करेंगे।"

क्या है 'कोमाली' की कहानी
'कोमाली' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो कोमा से बाहर आने के बाद वर्तमान युग के साथ समायोजन में कठिनाइयों का सामना करता है। प्रदीप रंगनाथन की लिखी और निर्देशित मूल फिल्म में जयम रवि, काजल अग्रवाल और संयुक्ता हेगड़े ने अभिनय किया है।

'पानीपत' है अर्जुन की आगमी फिल्म
अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'पानीपत' इस साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में अर्जुन के साथ कृति सेनन भी नजर आऐंगी। साथ ही संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हापुरे, जीनत अमान, मोहनीष बेहल भी अहम भूमिका में नजर आऐंगे। 

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस फाड़ डालेगी रणवीर सिंह की फिल्म, ट्रेलर डेट OUT
Holi पर आई दो बुरी खबर, 2 फिल्मी सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा-शोक में इंडस्ट्री