सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' से जुडे़ इस शख्स का निधन, 87 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत

90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' और 'अंदाज अपना अपना' के सिनेमेटोग्राफर  ईश्वर बिदरी (Ishwar Bidri) का रविवार सुबह 87 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें बेलगाम (कर्नाटक) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर बेटे संजीव बिदरी ने दी है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 28, 2020 9:06 AM IST

मुंबई। 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' और 'अंदाज अपना अपना' के सिनेमेटोग्राफर  ईश्वर बिदरी (Ishwar Bidri) का रविवार सुबह 87 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें बेलगाम (कर्नाटक) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर बेटे संजीव बिदरी ने दी है। संजीव के मुताबिक, 20 दिसंबर को बेलगाम में एक शादी समारोह के दौरान पिताजी को हार्ट अटैक आया था। इसके फौरन बाद हम उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें दोबारा हार्ट अटैक आया। रविवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 

बता दें कि ईश्वर बिदरी ने फिल्ममेकर जेपी दत्ता और राजकुमार संतोषी के साथ लंबे समय तक काम किया। दोनों ने 'यतीम', 'हथियार' 'बंटवारा' और 'बॉर्डर' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। इसके अलावा ईश्वर बिदरी ने गुलामी, यतीम, बंटवारा, हथियार, वंश, अंगार, दामिनी, अंदाज अपना अपना, घातक, बॉर्डर, फर्ज और अंदाज जैसी फिल्मों में काम किया है। 

andaz-apna-apna-cinematographer-ishwar-bidri-passes-away | फिल्म 'अंदाज  अपना अपना' के सिनेमैटोग्राफर ईश्वर बिदरी का निधन | Navabharat (नवभारत)

Share this article
click me!