रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने गुपचुप की शादी? ये है वायरल फोटो का सच

Published : Sep 05, 2019, 09:41 AM IST
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने गुपचुप की शादी? ये है वायरल फोटो का सच

सार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस लगातार इंटरनेट पर कमेंट करके कह रहे हैं कि दोनों को जल्द से जल्द शादी कर लेनी चाहिए। 

मुंबई. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा गया है। कहा जाता है कि दोनों स्टार्स अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के नजदीक आए थे तभी से इनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं। इसके बाद खबरें उनकी शादी को लेकर भी रहती हैं कि वे जल्द ही शादी कर लेंगे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी अपनी शादी और रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी शादी के जोड़े में माला पहने हुए एक फोटो वायरल हो रही है, जिससे सभी का मानना है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। 

ये है फोटो का सच

रणबीर और आलिया की शादी के मंडप की फोटो को एक फैन ग्रुप इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई है। इस फोटो को देखने के बाद सच में लग रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली हो। लेकिन आपको बता दें ऐसा कुछ भी नहीं है। दोनों स्टार्स की फोटो को फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर से एडिट किया गया है। बेशक ये फोटो सही ना हो लेकिन इस बात को कहने में कोई भी संकोच नहीं करेगा कि ये जोड़ी वास्तव में काफी प्यारी लग रही है।

फैंस कर रहे कमेंट्स

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस लगातार इंटरनेट पर कमेंट करके कह रहे हैं कि दोनों को जल्द से जल्द शादी कर लेनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कलाकारों के घरवालों ने इनकी शादी के लिए मंजूरी दे दी है। कहा जा रहा है कि जैसे ही रणबीर के पिता ऋषि कपूर अपना इलाज करवाकर भारत लौटेंगे, वैसे ही इनकी शादी की तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। वहीं अगर बात की जाए दोनों स्टार्स के वर्क फ्रंट की तो वे फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ये मूवी 25 दिसंबर को रिलीज की जाएगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Preity Zinta Property Deal: प्रिटी जिंटा ने मुंबई में बेचा लग्जरी फ़्लैट, कीमत कर देगी हैरान!
143 मिनट की टाइगर श्रॉफ की वो फिल्म, जिनसे फाड़ डाला था BO-इस साउथ मूवी की थी रीमेक