- Home
- Entertainment
- Preity Zinta Property Deal: प्रिटी जिंटा ने मुंबई में बेचा लग्जरी फ़्लैट, कीमत कर देगी हैरान!
Preity Zinta Property Deal: प्रिटी जिंटा ने मुंबई में बेचा लग्जरी फ़्लैट, कीमत कर देगी हैरान!
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में मौजूद अपना लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रॉपर्टी की डील करोड़ों रुपए में हुई। खास बात यह है कि यह फ्लैट उन्हें बिल्डिंग के रिडेवलपमेंट समझौते के तहत मिला था।

पाली हिल में प्रिटी जिंटा का अपार्टमेंट बिका
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, प्रिटी जिंटा ने मुंबई के पाली हिल में स्थित अपना अपार्टमेंट लगभग 18.5 करोड़ रुपए में बेच दिया है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक यह डील 2 मार्च 2026 को रजिस्टर की गई।
किसने खरीदा प्रिटी जिंटा का लग्जरी फ्लैट?
प्रॉपर्टी रिकॉर्ड्स के मुताबिक प्रिटी जिंटा के इस फ्लैट के खरीदार प्रिया राजीव नागर (प्रिया नागर) और राजीव योगेश नागर हैं। दोनों भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। इस डील पर लगभग 1.11 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई गई।
प्रिटी जिंटा ने जो फ़्लैट बेचा, उसमें क्या खास?
प्रिटी जिंटा द्वारा बेचा गया फ़्लैट 'परिश्रम' बिल्डिंग के 11वें माले पर है। 1101 नंबर वाले इस फ़्लैट का बिल्ट-अप एरिया 197.5 वर्ग मीटर और कारपेट एरिया 164.52 वर्ग मीटर है। फ़्लैट के साथ 3 पार्किंग स्पेस भी मिले हैं।
प्रिटी जिंटा ने सीधे तौर पर नहीं खरीदा था यह फ्लैट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फ्लैट प्रिटी जिंटा ने सीधे खरीदकर नहीं लिया था। बिल्डिंग के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत उन्हें यह प्रॉपर्टी परमानेंट आल्टरनेट एकोमोडेशनके रूप में आवंटित की गई थी। यह एग्रीमेंट 23 अक्टूबर 2023 को फाइनल हुआ था।
बॉलीवुड कमबैक को तैयार प्रिटी जिंटा
51 साल की प्रिटी जिंटा बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उन्होंने 1998 में फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बाद में उन्हें 'सोल्जर', 'संघर्ष', 'क्या कहना', 'हीरो : लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाय', 'कोई मिल गया' और 'वीर जारा' जैसी फिल्मों में देखा गया। पिछली बार 2018 में रिलीज हुई 'भैयाजी सुपरहिट' में दिखीं प्रिटी जिंटा सनी देओल स्टारर 'लाहौर 1947' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं, जो 13 अगस्त 2016 को रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।