रजनीकांत की 'जेलर 2' की शानदार कमाई दशहरे के बाद भी जारी है। इसके चलते फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 300 करोड़ के पार पहुंच गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 361 करोड़ से ज्यादा हो गया है।
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्सऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन मूवी की शानदार कमाई का सिलसिला रिलीज के सातवें दिन भी जारी रहा। खास बात ये है कि फिल्म को दशहरा की छुट्टियों का भी भरपूर फायदा मिला है। इसी का नतीजा है कि फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 308 करोड़ के पार पहुंच गया है।
Jailer 2 Collection Day 7: 'जेलर 2' ने सातवें दिन कितने कमाए?
'जेलर 2' रिलीज के सातवें दिन यानी पहले बुधवार को 10,988 शोज में चल रही है। 21 अक्टूबर को रात 8 बजे तक फिल्म ने ₹19.91 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। वहीं, तमिल (सातवां दिन) में 5,355 शोज से ₹13.73 करोड़, तेलुगु (सातवां दिन) में 1,656 शोज से ₹4.44 करोड़ और हिंदी (सातवां दिन) में 3,977 शोज से ₹1.74 करोड़ की कमाई हुई है।
भारत में कितना पहुंचा जेलर 2 का ग्रॉस कलेक्शन?
सातवें दिन यानी 21 अक्टूबर को रात 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹361.94 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹308.96 करोड़ हो गया है। जबकि भारत का फाइनल कलेक्शन अभी आना बाकी है।
Jailer 2 Day Wise Collection: पहले दिन से 7वें दिन तक की कमाई
‘जेलर 2’ ने शुरुआती 7 दिनों में हर दिन अच्छा कलेक्शन दर्ज किया है। हालांकि, अलग-अलग दिनों में इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन फिल्म कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है।
- पहला दिन: 59.70 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन: 37.10 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन: 47.25 करोड़ रुपये
- चौथा दिन: 55.85 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन: 42.35 करोड़ रुपये
- छठा दिन: 46.80 करोड़ रुपये-
- सातवां दिन: 19.91 करोड़ रुपये (रात 8 बजे तक)
- कुल नेट कलेक्शन: ₹308.96 करोड़ रुपये (रात 8 बजे तक)
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 तमिल फिल्में
भारत में नेट कलेक्शन के आधार पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों की सूची में रजनीकांत की फिल्मों का दबदबा दिखाई देता है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, टॉप 5 फिल्मों की सूची इस प्रकार है:
1. 2.0: 407.05 करोड़ रुपये
2. जेलर: 348.55 करोड़ रुपये
3. लियो: 341.04 करोड़ रुपये
4. जेलर 2: 289.05 करोड़ रुपये (छह दिन)
5. कुली: 285.01 करोड़ रुपये
इस लिस्ट में ‘जेलर 2’ चौथे स्थान पर है। वहीं, रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 348.55 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है। ‘2.0’ 407.05 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पहले नंबर पर है। इस तरह रजनीकांत की ‘जेलर’ फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। यह फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।









