डांसर, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, तबीयत बिगड़ने पर किया कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

Published : Dec 11, 2020, 05:50 PM ISTUpdated : Dec 11, 2020, 06:04 PM IST
डांसर, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, तबीयत बिगड़ने पर किया कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

सार

2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद बुरा साबित हो रहा है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत के बाद अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर डांसर, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) को हार्ट अटैक आया है। वो इस समय मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं।

मुंबई। 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद बुरा साबित हो रहा है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत के बाद अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर डांसर, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) को हार्ट अटैक आया है। वो इस समय मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेमो को दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। वहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई। रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद अब उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। रेमो के फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स उनके सेहतमंद होने के लिए दुआएं कर रहे हैं। 

बता दें कि बॉलीवुड में रेमो डिसूजा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर की थी। कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा ने कई हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में स्ट्रीट डांसर 3 डी (Street Dancer 3D) में डांस के जरिए रेमो डिसूजा दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आए थे। वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभु देवा समेत कई डांसर्स से सजी यह फिल्म डांस के मामले में परफेक्ट थी। हालांकि फिल्म की कहानी लोगों को पसंद नहीं आई थी। 



कोरियोग्राफर और एक्टर धर्मेश येलांडे ने ई-टाइम्स से खबर कन्फर्म करते हुए कहा- हां, ये खबर सही है। रेमो सर अब ठीक हैं। हम सब यहीं हॉस्पिटल में उनके पास हैं। उनकी सर्जरी हुई है और सब कुछ ठीक है। हमें अंदर जाने की परमिशन नहीं है लेकिन हम उनकी वाइफ लिजेल के संपर्क में हैं। रेमो कोरियोग्राफी के अलावा कई रियलटी टीवी शो में बतौर जज भी काम कर चुके हैं।

रेमो डिसूजा का जन्म 2 अप्रैल 1972 को कर्नाटक के बेंगलौर में हुआ था। रेमो डिसूजा ने अपनी पढ़ाई गुजरात के जामनगर से की। वह स्कूली दिनों में बेहद अच्छे एथलीट भी थे। उन्होंने इस दौरान कई बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। रेमो ने लिजेल से शादी की है, जो एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। कपल के दो बेटे ध्रुव और गैब्रिएल हैं।


 

PREV

Recommended Stories

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: धुरंधर के आगे मज़ाक बनी कपिल शर्मा की मूवी, 3 दिन में निकला दम
Dhurandhar Day 10: 350 CR के पार पहुंची अक्षय खन्ना की मूवी, दूसरे रविवार तोड़ा रिकॉर्ड