नागरिकता कानून का विरोध करने वाले एक्टर्स पर भड़के अनुपम खेर, बोले गौर से देखिए इन चेहरों को

नागरिकता कानून को लेकर इन दिनों देश में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। देश में लोग दो गुटों में बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं। कोई इस कानून के सपोर्ट में अपनी बात रख रहा है तो कोई विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। देश के हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोग हिंसा पर उतर आए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 21, 2019 4:22 AM IST

मुंबई. नागरिकता कानून को लेकर इन दिनों देश में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। देश में लोग दो गुटों में बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं। कोई इस कानून के सपोर्ट में अपनी बात रख रहा है तो कोई विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। देश के हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोग हिंसा पर उतर आए हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शन में 8 लोगों की मौत हो गई। कई जगहों पर सरकार ने इंटरनेट भी बंद कर दिया है। इस कानून के विरोध में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी अपने विचार रखे हैं। अब हाल ही में अनुपम खेर ने अपने ट्वीट पर एक वीडियो शेयर कर कलाकारों पर निशाना साधा है और साथ ही विरोध कर रहे छात्रों को एक नसीहत भी दी है। 

अनुपम खेर ने ट्वीट में कही ये बात

Latest Videos

अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा, 'पिछले कुछ दिनों से देश के हालात देखकर, मन में कुछ अजीब से बेचैनी हो रही है। सोशल मीडिया और टेलीविजन के जरिए जो दृश्य देखने को मिल रहे हैं, उसे देखकर मन बहुत विचलित हो रहा है। हम सब अपनी जिंदगी के किसी न किसी मुकाम पर छात्र रहे हैं। हम सभी ने आंदोलनों में भाग लिया है और वो आंदोलन आमतौर पर सरकार के खिलाफ ही रहे हैं। छात्रों के आंदोलनों पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, बल्कि ये भी कहूंगा कि स्वतंत्र भारत में ये उनका अधिकार है। लेकिन जब ऐसे तत्व जो देश को हानि पहुंचाना चाहते हैं, वो छात्रों के आंदोलनों में भाग लेना शुरू करें और अपने स्वार्थ के लिए देश को नुकसान पहुंचाए तो ये सब आगे चलकर हमारे भविष्य के लिए हमारे देश के भविष्य के लिए और हमारे छात्रों के भविष्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।'

अनुपम खेर ने अपने वीडियो में आगे कहा, 'जो देश की संपत्ति को आग लगा रहे है, वो देश के दुश्मन हैं। जो पुलिसवालों को पत्थर मार रहे हैं, उन्हें पकड़कर पीट रहे हैं, वो उपद्रवी हैं। और जो कुछ महान हस्तियां हैं, चाहे वो कलाकार हैं या साहित्यकार हैं या पत्रकार हैं या बुद्धिजीवी हैं, वो छात्रों के या किसी अल्पसंख्यक वर्ग के हमदर्द बिलकुल नहीं हैं। ये वो हैं जो ऐसी स्थिति में अपनी रोटियां सेंकने चले आते हैं। इन चेहरों को गौर से देखिए और इनके इतिहास पर जाइए, आपको मेरी बातों पर यर्थाथ नजर आएगा।'

इसके अलावा अनुपम खेर ने एक ट्वीट किया, इसमें उन्होंने पोस्ट लिखा, 'भरोसा सब पर कीजिए, लेकिन सावधानी के साथ, क्योंकि, कभी कभी खुद के दांत भी, जीभ को काट लेते हैं।'

 

सड़क पर उतरे थे ये सितारे 

नागरिकता कानून को लेकर गुरुवार को मुंबई में नागरिकता कानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में डायरेक्टर कबीर खान, उनकी पत्नी मिनी माथुर, निर्देशक नीरज घायवान, निखिल आडवाणी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अनुभव सिन्हा, स्वरा भास्कर, महेश भट्ट, अभिनेता जावेद जाफरी, दानिश हुसैन, अर्जुन माथुर और सुशांत सिंह समेत कई कलाकार शामिल हुए थे।

Share this article
click me!

Latest Videos

मुजफ्फरपुर में पानी के बीच एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर क्रैश, देखें हादसे के बाद का पहला वीडियो
ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel
ईरान इजराइल के बीच अगर छिड़ी जंग तो क्या पड़ेगा भारत पर असर? Israel-Iran Conflict
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के नूंह में जनता को संबोधन।
ईरान युद्ध में उतरा तो दुनिया में मचेगा हाहाकार! आ जाएगा Oil और Gas का संकट