
मुंबई. सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और किच्चा सुदीप स्टारर फिल्म 'दबंग 3' शुक्रवार 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन देखने के लिए मिल रहा है। फैंस को 'दबंग 3' काफी पसंद आई है। इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। मूवी को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर सलमान के भाई अरबाज खान हैं। वहीं, फिल्म की स्टोरी सलमान ने लिखी है। फिल्म की तारीफ के पुल बांधते हुए मूवी क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट किया है और इसे 5 में से साढ़े तीन स्टार दिए हैं। ऐसे में बता रहे हैं फिल्म को साढ़े तीन स्टार मिलने के पांच कारण।
स्टोरी
'दबंग 3' की स्टोरी की बात की जाए तो इसमें सलमान यानी की चुलबुल पांडे की उस जिंदगी के बारे में दिखाया गया है, जो अभी तक फिल्म 'दबंग' दोनों भागों में देखने के लिए नहीं मिली है। दरअसल, इस मूवी में सलमान की रज्जो से पहले वाली जिंदगी के बारे में दिखाया गया है, जिसमें वो सोनाक्षी यानी रज्जो से पहले सई मांजरेकर (खुशी) के साथ की लव स्टोरी को दिखाया गया है। फिल्म में चुलबुल पांडे रज्जो से पहले खुशी से प्यार करता है, लेकिन सुदीप किच्चा, जो कि विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं, उनकी लव लाइफ में अड़चन पैदा करने का काम करते हैं। सिनेमाहॉल में इस स्टोरी को देखना बड़ा ही दिलचस्प होता है, इसे कॉमेडी और लव ट्राएंगल के साथ दिखाया गया है।
डायरेक्शन
सलमान की 'दबंग 3' को प्रभुदेवा ने किया है। इसका डायरेक्सन भी कमाल का है। फिल्म में कई ऐसे सीन्स को दिखाए गए, जिन्हें देखने के बाद दर्शक खुद को सीटी मारने से रोक नहीं पाएंगे। फिल्म में एक्शन सीन्स काफी सॉलिड और बोल्ड दिखाए गए हैं। इन एक्शन सीन्स में कई जगह कॉमेडी का तड़का भी डाला गया है। लेकिन कुछ सीन्स ऐसे भी हैं, जिन्हें देखने के बाद लगता है कि उसे फिजूल में खींचा गया है। लेकिन, कुल मिलाकर 'दबंग 3' के डायरेक्शन ठीक कहा जा सकता है।
एक्टिंग
फिल्म में किच्चा सुदीप ने विलेन का रोल प्ले किया है। उन्हें मूवी में काफी बुरा इंसान दिखाया गया है। वो सलमान खान की नाक में दम करके रखते हैं। पहली दो फिल्मों की तरह ही सोनाक्षी सिन्हा रज्जो की भूमिका में हैं। वहीं, सई मांजरेकर सलमान के बचपन का प्यार खुशी का रोल प्ले किया है। इस फिल्म से सई ने बॉलीलुड में डेब्यू किया है और इसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। सई के एक्सप्रेसन भी कमाल के हैं, जो दिल को छू जाने वाले हैं।
सॉन्ग
'दबंग 3' में गाने बेहद ही खास हैं, जो कि कहीं ना कहीं लव एंगल को कंप्लीट करते हैं। साजिद-वाजिद का गाना 'मुन्ना बदनाम हुआ' रेडियो के पायदान पर दसवें नंबर पर है। वहीं, इसके बाकी के गाने जैसे 'आवारा' और 'हुड हुड दबंग' भी लोगों को पसंद आए हैं।
स्टारकास्ट
'दबंग 3' की स्टारकास्ट भी दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर कहीं ना कहीं आकर्षित करती है। सलमान खान फैंस इस मूवी को जरूर देखेंगे ही मगर और लोग भी इस मूवी को देखने जा सकते हैं। इसके साथ ही फिल्म का नया चेहरा सई मांजरेकर की एक्टिंग को लोग देखना जरूर पसंद करेंगे क्योंकि वो लोग आज के समय में नए चेहरे को देखना भी पसंद करते हैं। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा की भी एक्टिंग शानदार है। कुल मिलाकर ऐसा कहा जा सकता है कि ये पैसा वसूल फिल्म है।
बहरहाल, फिल्म को देखने के बाद ही सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। वो मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने तो लिखा, 'अबकी बार 200 पार' जैसे कमेंट्स कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।