'लगता है कांग्रेस मुझे नेता बनाकर मानेगी', धमकी वाले ट्वीट पर कंगना का मुहतोड़ जवाब

Published : Feb 12, 2021, 07:56 AM IST
'लगता है कांग्रेस मुझे नेता बनाकर मानेगी', धमकी वाले ट्वीट पर कंगना का मुहतोड़ जवाब

सार

बॉलीवुड की कॉन्ट्रोर्सी क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट पिछले कुछ दिनों से किसान आंदोलन का खुलकर विरोध करती रही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट्स और वीडियोज में इस आंदोलन को खालिस्तानी और बिल का विरोध कर रहे किसानों को आतंकवादी तक बता दिया था।

मुंबई. बॉलीवुड की कॉन्ट्रोर्सी क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट पिछले कुछ दिनों से किसान आंदोलन का खुलकर विरोध करती रही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट्स और वीडियोज में इस आंदोलन को खालिस्तानी और बिल का विरोध कर रहे किसानों को आतंकवादी तक बता दिया था। वो इस आंदोलन की मुखर विरोधी रही हैं। इसी वजह वो चौतरफा अटेंशन पाने में सफल भी रही हैं और अब हाल ही में राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने कंगना से किसानों के लिए कही गई बातों पर माफी मांगने के लिए कहा है। एक्ट्रेस को मिली धमकी...  

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट की मानें तो मध्य प्रदेश के बैतुल जिले के कांग्रेस नेता ने धमकी दी है कि अगर कंगना किसानों के लिए कही गई बातों पर माफी नहीं मांगती हैं तो उन्हें मध्य प्रदेश में उनकी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग नहीं करने दी जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय जनता पार्टी के गृह राज्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कंगना को आश्वासन दिया है कि उन्हें शूटिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

कंगना ने धमकी वाले ट्वीट पर दिया रिएक्शन 

कांग्रेस के कंगना को फिल्म की शूटिंग करने से रोकने की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस ने इस पर ट्वीट करके रिएक्शन दिया है। कंगना ने ट्वीट करके कहा कि 'उन्हें नेतागिरी में कोई इंट्रेस्ट नहीं है, मगर लगता है कि कांग्रेस उन्हें नेता बनाकर ही छोड़ेगी।' बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने कंगना पर आरोप लगाया है कि वो देश के किसानों को गलत छवि में दिखाने की कोशिश कर रही हैं।

कंगना रनोट V/s दिलजीत दोसांझ

गौतलब है कि कंगना रनोट और दिलजीत दोसांझ किसानों को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर भिड़ जाते हैं। पंजाबी-एक्टर और सिंगर दिलजीत जहां लगातार किसानों का सपोर्ट करते रहे हैं, वहीं कंगना खुलकर प्रदर्शनकारियों को आतंकवादी बताती रही हैं। एक्ट्रेस ने इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना, पोर्न स्टार मिया खलीफ और एनवार्यमेंट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को भी किसानों का सपोर्ट करने पर अपने निशाने पर ले चुकी हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Abhishek Bachchan Upcoming Movies: अभिषेक बच्चन की 5 अपकमिंग फ़िल्में, BO पर आएगा भूचाल!
Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?