MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Salim khan Health Update: सलमान खान के पिता एक महीने बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, अब कैसी है हालत?

Salim khan Health Update: सलमान खान के पिता एक महीने बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, अब कैसी है हालत?

सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उनकी सेहत को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। करीब एक महीने इलाज के बाद सलीम खान अस्पताल से डिस्चार्ज  हो गए हैं।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 17 2026, 04:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे सलीम खान
Image Credit : X

ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे सलीम खान

दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान को 17 फरवरी 2026 को ब्रेन हेमरेज होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 17 फरवरी को उन्हें ICU में एडमिट किया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि स्थिति को समय रहते कंट्रोल कर लिया गया था।

25
सलीम खान को ICU और वेंटिलेटर पर रखा गया था
Image Credit : instagram

सलीम खान को ICU और वेंटिलेटर पर रखा गया था

90 साल के सलीम खान के भर्ती होने के एक दिन बाद डॉक्टरों ने मीडिया को दिए अपने बयान में साफ किया कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था और एहतियातन तौर पर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। मेहनत रंग लाई और धीरे-धीरे ही सही उनकी हालत में सुधार हुआ।

यह भी पढ़ें : Salman Khan ने क्यों बदला 'बैटल ऑफ़ गलवान' का नाम? कहानी, बजट, रिलीज डेट में भी बड़ा उलटफेर!

35
सलीम खान मंगलवार सुबह 10:24 बजे मिला डिस्चार्ज
Image Credit : instagram

सलीम खान मंगलवार सुबह 10:24 बजे मिला डिस्चार्ज

सलीम खान को मंगलवार (17 मार्च) को सुबह ठीक 10:24 बजे लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है , "सलमान खान सुबह करीब 6 बजे अस्पताल पहुंचे और डिस्चार्ज की प्रक्रिया पूरी की। हालांकि, उस समय परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे।

45
डॉक्टरों की टीम रही अलर्ट, सलीम खान की रिकवरी से संतुष्ट
Image Credit : Getty

डॉक्टरों की टीम रही अलर्ट, सलीम खान की रिकवरी से संतुष्ट

लीलावती अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार सलीम खान की निगरानी करती रही। रिपोर्ट के मुताबिक़, "अस्पताल में रहने के दौरान क्लॉट का इलाज किया गया और डॉक्टर उनकी रिकवरी से संतुष्ट हैं।" अब हालत स्थिर होने के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई।

यह भी पढ़ें : Salman Khan Upcoming Movies: धूम मचाने आ रहीं सलमान खान की ये 9 फ़िल्में, 2 इसी साल होंगी रिलीज

55
परिवार रहा सलीम खान के साथ साथ
Image Credit : instagram

परिवार रहा सलीम खान के साथ साथ

इस मुश्किल घडी में सलीम खान का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहा। इनमें तीनों बेटे सलमान खान, अरबाज़ खान, सोहेल खान, दोनों बेटियां अलविरा खान, अर्पिता खान और दामाद अतुल अग्निहोत्री, आयुष शर्मा, पत्नियां सलमा और हेलन समेत फैमिली के अन्य सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा जावेद अख्तर समेत सलीम खान के कई करीबी भी अस्पताल में उनका हाल जानने समय-समय पर पहुंचते रहे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
सलमान खान
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
R Madhavan की 6 सस्पेंस-थ्रिलर हिला देगी दिमाग, एक का क्लाइमैक्स सबसे भयानक
Recommended image2
Dhurandhar 2 का ऐसा क्रेज, 24 घंटे चलेंगे शो, 30 साल से चल रही SRK की DDLJ भी जगह से खिसकी
Recommended image3
Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट ने दी इफ्तार पार्टी, सबने की मस्ती और खूब मचाया धमाल- 7 PHOTOS
Recommended image4
Dhurandhar Star Sanjay Dutt का असली नाम क्या है, उनके Middle Name का मतलब भी जानिए
Recommended image5
कितने घंटे की है रणवीर सिंह की धुरंधर 2, क्या है फिल्म की कहानी-कौन-कौन कर रहा कैमियो?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved