
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने एक वेबसाइट पर एडल्ट वीडियो शूट करने और अपलोड करने के कथित मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें आज मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा। ये जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। पुलिस अन्य मॉडल, साइड एक्ट्रसेस और कुछ प्रोडक्शन हाउस की भागीदारी की बी निगरानी कर रही है। जिन पर गिरोह द्वारा शूट की गई एडल्ट फिल्मों को मोबाइल ऐप और वेबसाइटों पर एडिटिंग करके अपलोड करने का आरोप है।
मिस एशिया बिकनी का ताज जीत चुकी हैं गहना
गहना मिस एशिया बिकनी का ताज जीत चुकी हैं। गहना ने विज्ञापनों, हिंदी और तेलुगु सिनेमा में काम किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया जा रहा है कि उसने 87 अश्लील / पोर्न वीडियो शूट किए हैं और उन्हें अपनी वेबसाइटों पर अपलोड किया है, जिसे देखने के लिए सदस्यता की आवश्यकता होती है। जिन लोगों ने चैनल की सदस्यता ली है, उन्हें 2,000 रुपये का भुगतान करना होता है।
मोबाइल फोन की से की जा रही थी अश्लील फिल्म की शूटिंग
अधिकारियों के हवाले से कहा जा रहा है कि शहर के मलाड-मालवानी इलाके के माढ स्थित एक बंगले पर छापेमारी कर दो पुरुष अभिनेताओं, एक लाइट मैंन, एक महिला फोटोग्राफर एवं एक ग्राफिक डिजाइनर को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब मोबाइल फोन से अश्लील फिल्म की शूटिंग की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि गिरोह से एक महिला को बचाया गया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह अश्लील फिल्म की शूटिंग कर इंटरनेट एवं सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी और लोगों को भुगतान के आधार पर इन तक पहुंच देती थी।
जमा 36.60 लाख रुपए पुलिस ने किए जब्त
अधिकारी ने बताया कि 'घटनास्थल से 6 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, कैमरा और संबंधित उपकरण, मेमोरी कार्ड आदि जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 5.68 लाख रुपए है। उन्होंने आरोपियों के खाते में जमा 36.60 लाख रुपए भी जब्त कर लिए हैं।'
अधिकारी ने बताया कि 'आरोपियों के खिलाफ संपत्ति प्रकोष्ठ के एपीआई लक्ष्मीकांत सालुंके की शिकायत के आधार पर मालवानी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं स्त्री अशिष्ट रुपण प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।' उन्होंने बताया कि आरोपियों को 10 फरवरी तक हिरासत में भेज दिया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।