सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 19 साल पुराने मामले में हुई दो साल की जेल

Published : Jul 14, 2022, 05:37 PM ISTUpdated : Jul 14, 2022, 06:02 PM IST
सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 19 साल पुराने मामले में हुई दो साल की जेल

सार

पटियाला सेशन कोर्ट ने दलेर मेहंदी द्वारा ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद्द करने के लिए दायर की गई याचिका को खारिज करते हुए गुरुवार को उन्हें दो साल केलिए जेल भेजने का आदेश दिया। यह सजा उन्हें 2003 के कबूतरबाजी केस में हुई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehandi) को 19 साल पुराने ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में 2 साल के लिए जेल भेज दिया गया है। गुरुवार को पटियाला सेशन कोर्ट ने 2018 में ट्रायल कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को बरक़रार रखते हुए उनकी सजा का एलान किया। इसके बाद दलेर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दलेर ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के विरुद्ध पटियाला सेशन कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया।

क्या है मामला?

19 सितंबर 2003 को कबूतरबाजी का यह मामला सामने आया था। सबसे पहले दलेर मेहंदी के बड़े भाई शमशेर मेहंदी पर म्यूजिक बैंड के जरिए लोगों को अवैध रूप से विदेश ले जाने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में जब जांच हुई तो इसमें दलेर मेहंदी का नाम भी सामने आया था। बताया जाता है कि दलेर और उनके भाई पर कुल 31 मामले दर्ज किए गए थे।

दलेर मेहंदी पर 10 लोगों को विदेश छोड़ने का आरोप

दलेर मेहंदी ने विदेशों में कई शो किए हैं। उस पर आरोप है कि 1998-99 में जब वे विदेशों में शो करने जाते थे, तब उन्होंने गैर कानूनी तरीके से 10 लोगों को सेन फ्रांसिस्को और न्यूजर्सी में छोड़ा था। कहा जाता है कि लोगों को गैर कानूनी तरीके से विदेश भेजने के लिए उन्हें और उनके भाई को मोटी रकम मिलती थी। बाद में दलेर और उनके भाई शमशेर के खिलाफ तकरीबन 35 शिकायतें दर्ज हुईं और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

15 साल बाद हुई थी सजा

2003 में केस दर्ज होने के बाद मामला खिंचता गया और 15 साल बाद 2018 में ट्रायल कोर्ट ने दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा सुनाई। इसके बाद दलेर ने पटियाला सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और ट्रायल कोर्ट की सजा को रद्द करने की मांग की। हालांकि, गुरुवार को सेशन कोर्ट ने सजा बरकरार रख दलेर को दो साल के लिए जेल भेजने का आदेश दे दिया। 

कौन हैं दलेर मेहंदी 

54 साल के दलेर मेहंदी पंजाबी सिंगर हैं। उन्हें भांगड़ा को देश और विदेशों में पॉपुलर करने के लिए जाना जाता है। 'बल्ले-बल्ले', 'ना ना ना रे' और 'तुनक तुनक तुन' जैसे गाने काफी पॉपुलर हुए हैं। दलेर बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर मीका सिंह के बड़े भाई हैं। 

और पढ़ें...

जब थ्री स्टार होटल के बाहर मॉडल संग इस हाल में मिली थीं 25 साल की नीतू चंद्रा, मच गया था बवाल

Good Luck Jerry Trailer: ड्रग्स बेचने निकलीं भोली भाली सूरत वाली जान्हवी कपूर, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

SHOCKING: पंखे से खुद नहीं लटके थे सुशांत सिंह राजपूत! बहन प्रियंका सिंह ने दिए सबूत

'मुझे डर था कि सुशांत मर सकता था', जानिए NCB को दिए बयान में रिया चक्रवर्ती ने क्या-क्या कहा था?

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे